{"_id":"5afb155f4f1c1bda408b5962","slug":"81526404447-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथीन पुलिस ने किया 14 वर्षीय छात्र की हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथीन पुलिस ने किया 14 वर्षीय छात्र की हत्या का मामला दर्ज
Updated Tue, 15 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवीं कक्षा के छात्र की हत्या का मामला दर्ज
हथीन। गांव कानौली में एक 14 वर्षीय बच्चे की हत्या करके उसके सबूत छिपाने का मामला हथीन थाना में दर्ज हुआ है। हथीन थाना के एसएचओ सुमन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। इस मामले में मृतक बच्चे अविनाश की मां दयालपुर कॉलोनी थाना भजनपुरा, दिल्ली निवासी उषा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका पुत्र अविनाश अपनी बहन की सुसराल गांव कानौली में रहकर पढ़ता था। 9 मई को अविनाश स्कूल से पढ़कर दोपहर 3.30 बजे घर वापस आया और खाना खाकर बाहर खेलने चला गया। जब कई घंटों तक नहीं लौटा तो उसकी खोज की गई। इस पर सावित्री नामक एक महिला ने बताया कि अविनाश ने उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की है और उसने उसके थप्पड़ मारे हैं। इसके बाद 10 मई को वह खुद गांव कानौली आई। 13 मई को उसे सूचना मिली कि अविनाश की लाश मिंडकोला के जंगल के कुंआ में मृत अवस्था में पड़ी हुई है। लाश को निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। लाश को उसने पहचान लिया। मृतक की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है कि अविनाश की हत्या की गई है तथा कुंए में डलवाया है। मिंडकोला चौकी प्रभारी हरिओम ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया गया है तथा लाश परिजनों को सौंप दी गई है। इस मामले की गहराई से जाँच की जा रही है। इस मामले में महिला सावित्री की क्या भूमिका है, इस पर पूरी तरह फोकस रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक आठवीं क्लास का छात्र था।