फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   पैसे के लालच में अपहरण कर की युवक की हत्या

पैसे के लालच में अपहरण कर की युवक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पैसे के लालच में अपहरण कर की युवक की हत्या
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र में नयाबास निवासी युवक की अपहरण के बाद हुई हत्या पैसों के लालच में की गई थी। दरअसल नोटबंदी के समय से ही गांव में चर्चा थी कि राजकुमार के घर व बैंक में काफी पैसा है। इसके चलते गांव के ही दो लोगों ने मिलकर अपहरण के बाद फिरौती मांगने की योजना तैयार की थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा कर दिया।

बता दें कि अरनिया थाना क्षेत्र के गांव नयाबास निवासी राजकुमार पुत्र महीपाल 10 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। दूसरे दिन परिजनों के पास अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने राजकुमार की सलामती के एवज में 12 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले में पिता महीपाल ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण और फिरौती मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि सर्विलांस के आधार पर पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन लोगों ने राजकुमार की हत्या कर दी है। शव प्रताप सिंह के खेत में नलकूप के पास पड़ा है। उनकी निशान देही पर रविवार शाम को पुलिस ने राजकुमार का शव बरामद किया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी नयाबास निवासी जयनेश पुत्र चोब सिंह ने अपने साथी आकाश के साथ राजकुमार को प्रताप सिंह के ट्यूबवेल पर बुलाया। जहां पर दोनों ने राजकुमार को बेहोश कर दिया। आरोपियों को लगा कि पैसे मिलने के बाद वह गांव में सबको बता देगा। इसलिए उन लोगों ने गला दबाकर राजकुमार की हत्या कर दी। घटना का समय से खुलासा करने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान और उनकी टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed