फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   लूटपाट की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार

लूटपाट की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 05 Jun 2018 06:07 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राहगीरों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
होडल। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजमार्ग पर उझीना ड्रेन के समीप आने जाने वाले लोगों के साथ लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अन्य आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जगह जगह पर रात के समय सड़क मार्गों पर लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। होडल थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली की नेशनल हाईवे 2 पर उझीना नहर के समीप 4 -5 युवक हथियारों के साथ बैठे हुए हैं और आने जाने वाले लोगों के साथ लूटपाट करने की फ़िराक में हैं। मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित करके मौके पर पहुंचे तो यह आरोपी पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और 3 बदमाश रात का फायदा उठाकर भाग गए। खटाना ने बताया की जब आरोपियों की तलाशी ली तो इनके पास से एक चोरी की गाड़ी और लोहे की रॉड और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। दोनों पकडे़ गए आरोपी सराजुद्दीन और अजरुद्दीन गांव चंदनी जिला मेवात के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर इनके साथियों की भी तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed