{"_id":"577677a34f1c1b615679bd05","slug":"24-yr-old-kills-mother-burns-body-in-sindri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"24 साल के युवक ने काले जादू के चक्कर में अपनी मां को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 साल के युवक ने काले जादू के चक्कर में अपनी मां को जिंदा जलाया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 Jul 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
दोस्त के साथ मिलकर युवक ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। फिर पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा भी जला डाला
- फोटो : Demo pic
झारखंड के सिंधरी में एक 24 वर्षीय युवक ने काले जादू के चक्कर में आकर अपनी 55 वर्षीय मां को जिंदा जला दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी युवक की पहचान लखिंदर के रुप में हुई है। पुलिस ने कहा इस युवक पर अपनी मां को जिंदा जलाने और अपनी बहन व रिश्तेदार पर हमला करने का आरोप है।
सब-इंस्पेक्टर रमेश प्रसाद का कहना है कि बुधवार रात को करीब 10 बजे लखिंदर की उसकी मां साधुरी मंझेन और बहन लक्ष्मी से काले जादू को लेकर तकरार हो गई। तकरार हाथापाई में बदल गई।
विज्ञापन
Trending Videos
अपनी मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया
हत्या
- फोटो : Getty
इस हाथापाई के दौरान पहले उसने अपनी बहन को मारा, बाद में उसने अपनी मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके के बाद भी उस युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने अपनी मां के शरीर में आग लगा दी।
पुलिस इंसपेक्टर ने बताया कि लखिंदर ने बीच-बचाव कराने आए अपने एक रिश्तेदार पर भी हमला किया। हमले के बाद वह अपनी मां के मृत शरीर को घर के पिछे ले गया और शरीर में आग लगा दी।
गिरफ्तार आरोपी के पिता एक मजदूर है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने इस आरोपी को चाश्ना से गिरफ्तार किया है। चाश्ना थाने में उसने संवाददाताओ से बताय की उसकी मां एक (डॉयन) थी। जो रोज उस पर काला जादू किया करती थी। इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी।