{"_id":"5c291365bdec2256e90e0fdf","slug":"21546195813-bulandshehr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच घायल
खुर्जा। नेहरूपुर चुंगी के पास शनिवार देर शाम एक बेकाबू कार ने दो बाइकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
बिहार के गया निवासी वेदप्रसाद भाई पानक प्रसाद व सूरजप्रसाद और बुलंदशहर के मोहल्ला साठा निवासी उमेश व ध्यान सिंह शनिवार देरशाम बाइकों पर सवार होकर खुर्जा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नेहरूपुर चुंगी के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते सूरज प्रसाद को हायर सेंटर रेफर किया गया है।