फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   तीन लोगों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

तीन लोगों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

Fri, 18 May 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
तीन लोगों ने एक व्यक्ति को मारी गोली
विज्ञापन

पलवल। गांव कुसलीपुर स्थित ओवरब्रिज के पास पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को तीन लोगों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। मामले की सूचना मिलते ही कैंप थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया।

गांव कुसलीपुर निवासी रविंद्र उर्फ रब्बो ने बताया कि उसकी गांव के कुछ युवकों से रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार को रविंद्र करीब तीन बजे पुल के समीप मौजूद था। उसी समय गांव निवासी तीन लोगों ने उसे घेर लिया। रविंद्र व उक्त लोगों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उक्त लोगों ने रविंद्र को गोली मार दी। गोली रविंद्र की जांघ पर लगी। गोली लगने से रविंद्र घायल हो गया और उक्त युवक मौके से फरार हो गया। रविंद्र का कहना है कि गोली मारने वाले व्यक्ति गांव के ही निवासी तथा उन्हें वह जानता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed