फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   21 thousand rupees for swindle the excuse of retail

फुटकर के बहाने 21 हजार की टप्पेबाजी

Wed, 03 Oct 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Wed, 03 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
21 thousand rupees for swindle the excuse of retail
ठगी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

कोतवाली पुलिस को जानकारी देते हुए फल विक्रेता सोनू निवासी राजेपुरा ने बताया कि वह पिछले कई सालों से मुख्य बाजार चौराहे पर फल बेचता है। मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे जब वह अपना फल का ठेला लगा रहा था तभी अपाचे बाइक पर सवार एक युवक आया और एक हजार रुपये के फल खरीदकर बोला कि मैं यही बगल में रहता हूं किसी को साथ भेज दो तो फल के दाम घर पर ही दे दूंगा।

विज्ञापन


इस पर फल विक्रेता ने भाई संजय को साथ में भेज दिया। बाइक स्टार्ट करते ही युवक फिर बोला यदि 20000 के फुटकर हों तो दे दो घर पर मेरे पास दो-दो हजार के नोट हैं। इस पर सोनू ने 20 हजार के फुटकर भी उसे थमाकर भाई को साथ भेज दिया। बाइक सवार उसके भाई को साथ लेकर गया और एक घर के बाहर उतारकर बाइक खड़ी करने के बहाने नौ दो ग्यारह हो गया। फल विक्रेता व उसके भाई ने युवक को खोजने की बहुत कोशिश की पर पता नहीं चला। इसके बाद कोतवाली जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल सुधाकर का कहना है कि हुलिए के आधार पर टप्पेबाज की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed