फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   वादी पति ही निकला महिला का हत्यारोपी

वादी पति ही निकला महिला का हत्यारोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
वादी पति ही निकला महिला का हत्यारोपी
विज्ञापन

खुर्जा। सौंदा हबीबपुर गला घोटकर महिला की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने वाला वादी पति ही महिला का कातिल निकला। पिता को खाना देने को लेकर हुए विवाद में उसने धोती से गला घोटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। गहन छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

सौंदा हबीबपुर निवासी महिला कविता पत्नी मोहित कुमार की 25 दिसंबर की रात को गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पति मोहित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने गहनता से पूरे मामले की जांच पड़ताल की, जिसमें तीनों आरोपियों की नामजदगी गलत पाई गई। पूरे मामले में की गहन छानबीन के बाद हत्याकांड में मृतका के पति मोहित नाम सामने आया। सूचना के आधार पर सोमवार सुबह कोतवाली प्रभारी ने अपनी टीम के साथ जेवर रोड पर पहुंचकर आरोपी पति मोहित को दबोच लिया। आरोपी कहीं भागने के फिराक में था। सीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि 25 दिसंबर की रात को पिता को ठंडा खाना देने को लेकर मोहित का अपनी पत्नी कविता से विवाद हुआ। इसके बाद उसने धोती से गला दबाकर कविता की हत्या कर दी। उसपर किसी को संदेह न हो इसलिए उसने अपने चचेरे भाइयों पर हत्या का झूठा आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed