फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   शादी की जिद पर अड़ी थी युवती, इसलिए कर दी थी हत्या

शादी की जिद पर अड़ी थी युवती, इसलिए कर दी थी हत्या

Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
संभल/बबराला। गुन्नौर कोतावाली क्षेत्र के गांव सैजना अहरान से एक वर्ष पूर्व अपने घर से लापता हुई युवती की हत्या की जा चुकी है। पुलिस के समक्ष आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या के घटनास्थल पर पहुंचकर कुछ अस्थियां बरामद की है जिन्हें फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा है। युवती की अस्थियों के डीएनए का उसकी मां के डीएनए से मिलान होगा। इसके लिए मां का ब्लड सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर रविंद्र प्रतापसिंह ने बताया कि वर्ष 21 अगस्त की रात को एक युवती गायब हुई थी। इसका अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना प्रचलित है। मामले में नामजद रामखिलाड़ी को जांच में सहयोग के लिए बुलाया था लेकिन उसने हत्या की वारदात को स्वीकार करते हुए पूरी कहानी बताई। हत्यारोपी ने बताया कि युवती से उसका प्रेम संबंध था जिससे वह उसके साथ गई थी लेकिन मुझसे शादी करने का दबाव बनाने लगी। जबकि पहले से शादीशुदा था। वह किसी भी कीमत पर शादी करना चाहती थी। उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसे 24 अगस्त को खेत में ही गला दबाकर मार दिया था। बाद में उसकी अस्थियों को अलग-अलग स्थानों पर दबा दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की निशानदेही पर एक स्थान से कुछ अस्थियां बरामद की हैं। जिन्हें परीक्षण के लिए लखनऊ लैब भेजा है जिनका डीएनए परीक्षण के लिए युुवती की मां का ब्लड सैंपल लिया जाएगा। जिसके डीएनए से मिलान करके पुष्टि की जाएगी। बहरहाल आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है। जोकि इसी मामले में पहले साढ़े नौ माह जेल में रहने के बाद जमानत पर चल रहा है। युवती के पिता ने बताया कि तत्कालीन पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती करके आरोपी बचाया था। बेटी के हत्या के मामले में और भी लोग दोषी होंगे जिन्हें पुलिस गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed