फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   शराब लूटने वाले गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

शराब लूटने वाले गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

Fri, 06 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
शराब लूटने वाले गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


हथीन। स्पेशल स्टाफ पुलिस हथीन ने बदमाशों के एक ऐसे गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो शराब ठेकों से शराब की पेटियां लूटकर नूंह के होटल मालिक को शराब बेचते थे। उसी शराब को होटल मालिक अपने ग्राहक को परोसकर मुनाफा कमा रहा था। पुलिस ने बदमाशों से 19 पेटी शराब भी बरामद की है। जांच अधिकारी एवं स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज यासिर खान ने बताया कि उक्त बदमाश इतने शातिर हैं कि वे गांव के बाहर बने ठेकों को ही अपना निशाना बनाते थे क्योंकि वहां पर उन्हें विरोध का सामना नहीं करना पड़ता था। इसके लिए कई दिनों तक ठेके की रेकी भी की जाती थी ताकि ठेके पर कारिंदे के आने-जाने का समय पता लग जाए। जनाचौली व भंगूरी के ठेके पर इन्हीं लोगों ने लूटपाट की थी। जांच अधिकारी के मुताबिक, इन घटनाओं को अंजाम देने के बाद पकड़े गए बदमाश ताहिर की कार को शराब के पेटियों को ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता था ताकि किसी को शक न हो। इसी कार से शराब को नूंह स्थित तावड़ू रोड के एक होटल मालिक को बेचने के लिए ले जाया जाता था। पकड़े गए बदमाशों में ताहिर, मुकीम उर्फ मुक्कम, आसिफ और आमिर शामिल हैं। इन चारों को शुक्रवार को हथीन के सिविल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड ताहिर को बताया गया है। इसके अलावा कई अन्य नाम भी पुलिस के सामने खुलकर आ गए हैं। जांच अधिकारी मोहम्मद यासिर ने बताया कि होटल पर भी छापा मारा गया परंतु होटल मालिक नहीं मिला। बदमाशों से 19 पेटी शराब के अलावा एक रॉड भी बरामद हुई है। इनके एक साथी के पास अवैध बंदूक भी है। वह अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed