{"_id":"5c291362bdec22572908362e","slug":"141546195810-bulandshehr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पलटा अनियत्रित ट्रैक्टर, किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में पलटा अनियत्रित ट्रैक्टर, किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाई में पलटा ट्रैक्टर, किसान की मौत
जहांगीरपुर। कस्बा स्थित रबुपुरा मार्ग पर रविवार सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव चिंगरावली निवासी हरवीर सिंह पुत्र दीनशाह रविवार सुबह किसी काम से ट्रैक्टर से रबुपुरा जा रहा था। लौटते समय गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसकी चपेट में आकर किसान हरवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।