फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   बड़े ब्रांड के हेयर आयल की नकली पैकिंग का भंडा फूटा, 1.5 लाख का माल बरामद

बड़े ब्रांड के हेयर आयल की नकली पैकिंग का भंडा फूटा, 1.5 लाख का माल बरामद

Wed, 10 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सौंधन/संभल। मुंबई की एक कंपनी के नकली माल की पैकिंग का भंडा फूटा है। हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गांव में पुलिस ने 1.5 लाख रुपये से अधिक कीमत का माल बरामद कर एक व्यक्ति को मौके से पकड़ा है। पुलिस छापे के दौरान तेल पैक करने की मशीन तथा पैराशूट, हेयर एंड केयर, जैसमीन , निहार शांति आंवला नामक बड़े ब्रांड की खाली और भरी बोतलें, रैपरस स्टीकर बरामद किए हैं। अगर यह सभी रैपर और स्टीकर चिपकाकर नकली माल बाजार में बेचा जाता तो उसकी कीमत 30-35 लाख रुपये हो सकती थी।
विज्ञापन

रायुपर गांव में सड़क किनारे स्थित विजय पाल के मकान में कई महीने से कंपनी के नकली माल की पैकिंग करके आसपास के जनपदों में इसकी बिक्री की जा रही थी। कंपनी के प्रतिनिधियों को मार्केट से नकली माल उतारे जाने की खबरें मिल रहीं थीं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने इसकी पुष्टि की और इसके बाद संभल जिले के हयातनगर थाने की पुलिस को खबर दी। पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके मंगलवार को शाम रायपुर दबिश दी जिसमें नकली माल पैकिंग करने का मामला पकड़ा गया है। पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन गिरी ने बताया कि बरामद माल की कीमत तो 1.5 लाख है लेकिन 26018 स्टीकर और रैपर विभिन्न ब्रांड के मिले हैं। अगर यह रैपर और स्टीकर लगाकर माल बेचा गया होता तो 30-35 लाख रुपये कीमत बैठती। इस हिसाब से पुलिस छापे के बाद नकली माल के कारोबार का जहां भांडा फूटा है। वहीं पर एक आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है। इसका नाम विजयपाल है। वह रायपुर गांव का ही निवासी है। इसके अपने मकान में ही फर्जीवाड़ा करके नकली माल पैक किया जा रहा था। कंपनी की ओर से पायरेसी डिफेंस फोर्स के प्रतिनिधि जीतू शर्मा ने पुलिस को फर्जीवाड़े के संबंध में अवगत कराया था। नकली माल कहां से कहां तक जाता था। इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed