फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   18 lakh ruppes robbed in UP's Sharanpur

यूपीः सहारनपुर में गार्ड की हत्या कर 18 लाख की बैंक डकैती

Mon, 29 Aug 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
18 lakh ruppes robbed in UP's Sharanpur
कार्पोरेशन बैंक
सशस्त्र छह बदमाशों ने दिल्ली रोड पर डीआईजी आवास से चंद कदम दूर स्थित कॉरपोरेशन बैंक में 18.75 लाख रुपये की डकैती डाल कर सनसनी मचा दी। बैंक के गार्ड ने मुकाबला किया तो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। डीआईजी और एसएसपी भारी फोर्स के साथ बैंक पहुंचे और मैनेजर-कैशियर से घटना की जानकारी ली। घटना के बाद जबरदस्त घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया, मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक गार्ड की गोली लगने से एक बदमाश भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने नर्सिंग होम, अस्पताल और चिकित्सकों को भी अलर्ट किया है। उधर, एससएसपी ने इंस्पेक्टर सदर बाजार, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज और चीता मोबाइल के दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी लगी गोली

18 lakh ruppes robbed in UP's Sharanpur
कार्पोरेशन बैंक
सोमवार को कार्पोरेशन बैंक में सामान्य दिनों की तरह काम चल रहा था। दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर  करीब छह सशस्त्र बदमाश बैंक के भीतर घुस आए। इतने में बैंक कर्मचारी और वहां खड़े ग्राहक कुछ समझ पाते बदमाशों ने कैशियर को गन प्वाइंट पर ले लिया। साथ ही कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को बिना कोई हरकत किए अपनी-अपनी जगह खड़े रहने की हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने कैशियर के सामने रखे पांच लाख रुपये तथा दूसरी ओर रखे 4.75 लाख रुपये अपने कब्जे में ले लिए। नौ लाख रुपये जमा कराने पहुुंचे हकीकत नगर निवासी कबीर बेदी से बैग छीनने का प्रयास किया। कबीर ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और कपड़े फाड़ दिए गए। गार्ड गणेशचंद बलोदी सामने आए तो उनको भी धक्का दे दिया गया। इसी दौरान गार्ड ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया और अपनी बंदूक से एक बदमाश पर गोली चला दी। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन-चार फायर किए, जिनमें से एक गोली गार्ड के सीने में जा घुसी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए बाहर आए और बाइकों पर सवार होकर रामपुर मनिहारान की ओर भाग निकले। जाते वक्त बदमाशों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर यूनिट भी निकाल ली। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी मनोज तिवारी, एसपी देहात जगदीश शर्मा, एसपी सिटी संजय सिंह समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और क्राइम ब्रांच समेत कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। डीआईजी जगदीश कुमार शाही ने भी मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से जानकारी ली और बैंक मैनेजर मनीषा सिंह और कैशियर केशव से भी अलग से बात की। फोरेंसिक टीम ने फर्श पर फैले खून के नमूने लेकर लैब को भेजे। उधर, घटना के करीब आधा घंटे बाद ही घायल गार्ड ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
---------------------------------------
पुलिस की कई टीमें बदमाशों का पता लगाने में जुटी हैं। सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा सकती थी, मगर बदमाश डीवीआर भी लूट ले गए हैं। मगर, बैंक की सीसीटीवी ऑनलाइन भी है, जिसे मंगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद बदमाशों की शिनाख्त की जाएगी। एक या दो गैंग पर शक जा रहा है। अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
- मनोज तिवारी, एसएसपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मिनट में लूट और खूनखराबा कर गए बदमाश 

बदमाशों को बैंक से कैश लूटने, गार्ड की हत्या करने और सुरक्षित भाग निकलने में मात्र छह मिनट का समय लगा। बदमाशों को पता था कि सप्ताह के पहले दिन बैंक में भीड़भाड़ होगी। ऐसे में वह पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। एक ओर जहां सभी बदमाशों के पास हथियार थे। वहीं एक बदमाश ने कैश भरने के लिए पीट्ठू बैग भी लिया हुआ था। बदमाशों ने पूरी वारदात को ना केवल बेखौफ अंदाज में अंजाम दिया, बल्कि उनकी हरकतें फिल्मी स्टाइल की तरह थी।
सोमवार को सप्ताह का पहला दिन था। ऐसे में बैंक से पैसा निकालने और जमा करने वालों की भारी भीड़ जमा थी। इस सबके बीच घटना को अंजाम देकर बच निकलने की पूरी प्लानिंग बदमाशों ने की हुई थी। घटना के वक्त बैंक में मौजूद ग्राहकों के अनुसार बदमाशों ने करीब 12:25 बजे बैंक में एंट्री की। पांच बदमाश अंदर गए, जबकि एक बदमाश गेट पर ही खड़ा हो गया था। सभी बदमाशों के पास हथियार थे। उन्होंने बैंक में घुसते ही कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को अपनी-अपनी जगह बिना कोई हरकत किए खड़े रहने को कहा। धमकी दी कि यदि किसी ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो उसे गोली से उड़ा दिया जाएगा। इस दौरान बदमाशों ने कैशियर को गन प्वाइंट पर लेकर कैश अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा नौ लाख का कैश जमा कराने गए कबीर बेदी से भी कैश से भरा बैग अपने कब्जे में ले लिया। गार्ड पर गोली चलाने के बाद बदमाश कैश को अपने पिट्ठू बैग में भरकर फरार हो गए। इस पूरी घटना को अंजाम देने में उन्हें मुश्किल से छह मिनट का समय लगा। 

दिनदहाड़े हुई डकैती और गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। बदमाशों की घेराबंदी के लिए मुजफ्फरनगर और शामली की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। - जेके शाही, डीआईजी, सहारनपुर रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed