फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   सिरसी में विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दी

सिरसी में विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दी

Fri, 31 Aug 2018 01:26 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
संभल। विवाहिता ने गुरुवार को दोपहर अपने सूने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना सिरसी के एक मोहल्ले में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मायके वालों को जानकारी मिली तो वे भी पहुंच गए। नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी में किराये के मकान में एक परिवार रहता था। पति-पत्नी में मामूली कहासुनी के बाद विवाहिता ने फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पति पहुंचा और खिड़की तोड़ उसका शव निकाला। पुलिस भी पहुंच गई। पति ने बताया कि रसोई गैस की बुकिंग में देरी को लेकर पत्नी नाराज हो गई थी। इसी दौरान वह पत्नी को छोड़कर अपने पैतृक मकान में मासूम बेटे को लेकर चला गया था। घर की दूसरी मंजिल पर उसने फंदा लगा लिया। नखासा के थाना प्रभारी सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि मायके वाले मौके पर पहुंच गए हैं। ससुराल वालों से उनकी बातचीत हुई है। आपस में समझौता वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed