{"_id":"69e5fa43194e198f7305d414","slug":"words-fall-short-for-suryavanshi-shreyas-iyer-hails-young-star-vaibhav-as-future-talent-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shreyas on Vaibhav: 'सूर्यवंशी के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे', श्रेयस अय्यर ने वैभव को बताया भविष्य का सुपरस्टार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Shreyas on Vaibhav: 'सूर्यवंशी के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे', श्रेयस अय्यर ने वैभव को बताया भविष्य का सुपरस्टार
Mon, 20 Apr 2026 03:34 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:34 PM IST
सार
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपने आक्रामक खेल से सबका ध्यान खींच रहे हैं, और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी उनके फैन बन गए हैं। अय्यर ने उन्हें भविष्य का स्टार बताया, वहीं खुद भी शानदार फॉर्म में हैं। उनका अनुभव और सोच युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रही है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य का बड़ा खिलाड़ी बताया है। अब तक सूर्यवंशी ने छह पारियों में 246 रन बनाए हैं, उनका औसत 41 और स्ट्राइक रेट 236.53 का रहा है, जो उनके आक्रामक अंदाज को साफ दिखाता है।
विज्ञापन
'शब्द भी कम पड़ जाएंगे'
श्रेयस अय्यर ने सूर्यवंशी की तकनीक और आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए कहा, 'वह एक शानदार टैलेंट हैं और उनके लिए जितने भी विशेषण इस्तेमाल करें, वो कम पड़ जाएंगे। जिस तरह उनका बैट फ्लो करता है, गेंद आने से पहले जो रिदम और मोमेंटम बनाते हैं, मुझे लगता है कि वह भविष्य के खिलाड़ी हैं।'

खुद अय्यर भी शानदार फॉर्म में
जहां सूर्यवंशी चर्चा में हैं, वहीं अय्यर खुद भी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 6 पारियों में 208 रन बनाए हैं, उनका औसत 52 और स्ट्राइक रेट 182.45 है। अय्यर ने आईपीएल 2025 क्वालिफायर-2 में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ खेले गए खास शॉट को याद किया।
उन्होंने कहा, 'यह पूरी तरह से इंस्टिंक्टिव था। मैं गेंद को सीधे सामने मारने की कोशिश कर रहा था। मेरे दिमाग में यही था कि वह जहां भी गेंद डालें, मैं उसे सीधा खेलूंगा। जब आप उस स्थिति में होते हैं, तो आपका सिर बिल्कुल स्थिर होता है और शरीर अपने फ्लो में चलता है।'
श्रेयस ने कहा, 'जब आप दुनिया के शायद सबसे बेहतरीन गेंदबाज का सामना कर रहे होते हैं, जो अपनी गेंदबाजी को शानदार तरीके से अंजाम देता है, तो आपको अपने इंस्टिंक्ट्स पर भरोसा करना पड़ता है। उस शॉट को थर्ड मैन की ओर खेलना और उसे सही दिशा देना मुझे भी अच्छा लगा।'

इमोशन पर कंट्रोल का मंत्र
अय्यर ने यह भी बताया कि उन्होंने उस शॉट के बाद जश्न क्यों नहीं मनाया। उन्होंने कहा, 'मैंने जश्न नहीं मनाया क्योंकि मुझे पता था कि हमें अगले दिन फिर वहीं खेलना है। अगर आप ज्यादा भावनाएं दिखाते हैं, तो आपकी हार्ट रेट ऊपर-नीचे होती है। जब आप अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखते हैं, तो आपका दिमाग साफ रहता है और आप अपने लक्ष्य पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।'