फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Women World Cup 2025 India enters final BCCI Secretary Devajit Saikia PM Modi Prez Murmu Social Media Reaction

Women's World Cup: सचिन से लेकर युवी तक ने भारतीय महिला टीम को सराहा, तेंदुलकर बोले- तिरंगा यूं ही लहराता रहे

Thu, 30 Oct 2025 11:33 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 30 Oct 2025 11:33 PM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्वकप फाइनल में जगह बना ली है। जेमिमा रॉड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और हर्ष गोयनका समेत कई लोगों ने खिलाड़ियों की जज्बे की सराहना की।

विज्ञापन
Women World Cup 2025 India enters final BCCI Secretary Devajit Saikia PM Modi Prez Murmu Social Media Reaction
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने दुनिया की सबसे मजबूत मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ पूरी दुनिया ने भारतीय टीम के कभी हार न मानने वाले जज्बे को सलाम कर रही है। सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई सचिव समेत कई लोगों ने महिला टीम को बधाई दी।
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक जीत पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर बधाई दी। उन्होंने लिखा “फैब्युलस विक्ट्री! जेमिमा और हरमनप्रीत कौर ने शानदार नेतृत्व किया। श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी से खेल को जीवित रखा। तिरंगा यूं ही लहराता रहे। वहीं, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हमारी महिलाएं सच्चे अर्थों में सशक्त हैं। उनका समर्पण, दृढ़ निश्चय और कभी हार न मानने वाला रवैया आज दिखा है। उम्मीद है कि यह जीत का सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा।” उन्होंने कहा कि यह जीत केवल मैदान की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन


युवराज सिंह ने जीत को बताया ऐतिहासिक
महिला विश्वकप सेमीफाइनल में भारत की शानदार जीत पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक्स पर टीम की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा “कुछ जीतें स्कोरबोर्ड के आंकड़ों से परे होती हैं। यह उन्हीं में से एक थी। दबाव में रहते हुए हरमनप्रीत ने सच्चे लीडर की तरह शांत और आत्मविश्वास से खेला, जबकि जेमिमा ने फोकस और जुनून से करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।” युवराज ने आगे कहा कि यह साझेदारी आपसी भरोसे और टीम के मूल्यों पर आधारित थी। उन्होंने इसे “ऐतिहासिक सेमीफाइनल जीत” करार दिया और फाइनल के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी टीम इंडिया की शानदार जीत पर बधाई दी।


आईसीसी ने जेमिमा को बताया वॉरियर
सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाली जेमिमा के प्रदर्शन पर आईसीसी ने कहा, 'जेमिमा रोड्रिग्स ने क्रिकेट वर्ल्डकप सेमीफाइनल में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद भावनाओं में डूब गईं।'


इरफान पठान ने भी दी जीत की बधाई
सेमीफाइनल मुकाबले के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इरफान पठान ने कहा, इस रन चेज को देखना आनंददायक रहा। महिला क्रिकेट टीम ने शांति और संयम का परिचय दिया। जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने कमाल का प्रदर्शन किया। ऋचा घोष का कैमियो बेहद अहम था।



आनंद महिंद्रा ने भी महिला टीम को बधाई दी
मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी भारतीय महिला टीम की जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, 'विश्व कप सेमीफाइनल में 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया! यह सिर्फ़ एक जीत नहीं, बल्कि एक बदलाव है। आज वह दिन है जब भारत में महिला क्रिकेट ने ध्यान आकर्षित करना छोड़ दिया और उस पर कब्जा करना शुरू कर दिया।'


पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण ने फाइनल के लिए दीं शुभकामनाएं
विश्व कप सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 339 रनों का पीछा कर जीत हासिल करने पर पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, ऑस्ट्रेलिया को हराने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हमारी लड़कियों का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा। इसे आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा। रविवार को होने वाले फाइनल के लिए शुभकामनाएं।


हर्ष गोयनका ने भी दी बधाई
उद्यमी और आरपीजी समूह के मुखिया हर्ष गोयनका ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि शुरुआती झटकों के बाद जेमिमा और हरमनप्रीत की शानदार साझेदारी ने भारत को जीत दिलाई। उन्होंने लिखा, “दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम को हराकर भारत ने जो कमाल किया है, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है।”

ये भी पढ़ें- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जेमिमा का शानदार शतक

केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन बोले शानदार प्रदर्शन
केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन ने भी टीम इंडिया की शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, '339 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करना - महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य - युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से संभव हुआ। जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत का उल्लेख करते हुए मुरुगन ने कहा कि पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हमारी महिला टीम को विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया है! ये भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है।


हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारत ने रचा इतिहास- पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने ऑस्ट्रेलिया पर मिली भारत की शानदार जीत पर खुशी जताई। एसोसिएशन ने टीम इंडिया की “फाइनल बाउंड” उपलब्धि को देश के लिए गर्व का क्षण बताया। जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद 127 रन और हरमनप्रीत कौर की 89 रन की कप्तानी पारी की प्रशंसा की गई। भारत अब 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से फाइनल खेलेगा।

जेमिमा और ऋचा घोष बंगाल का गर्व- अग्निमित्रा पॉल
अग्निमित्रा पॉल ने भारतीय महिला टीम की फाइनल में एंट्री को ‘नारी शक्ति की वापसी’ बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पॉल ने जेमिमा रोड्रिग्स और बंगाल की ऋचा घोष को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया अब बस एक कदम दूर है चैंपियन बनने से।

यह भारत के लिए गर्व का पल- गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत की ‘ब्लू ब्रिगेड’ ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर देश का मान बढ़ाया है। गडकरी ने टीम के हौसले और जज्बे को सलाम करते हुए फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, खेल मंत्री ने भी महिला टीम को बधाई दी। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि ये है भारत की नारी शक्ति।

ये भी पढ़ें- हरमनप्रीत-जेमिमा की जोड़ी चमकी, भारत के लिए महिला विश्व कप के नॉकआउट में की सबसे बड़ी साझेदारी

इस साझेदारी ने पलट दिया मैच
जेमिमा रॉड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर की शानदार साझेदारी ने टीम इंडिया को जीत की राह दिखाई। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया। जैसे ही भारत ने विजयी चौका लगाया, जेमिमा भावुक हो गईं। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उनके विजयी अभियान को रोक दिया। 

अब भारत का सामना रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था। देशभर में इस मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर है। क्रिकेट प्रेमी उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय महिला टीम इस बार विश्वकप ट्रॉफी अपने नाम करेगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed