{"_id":"69038fecec1ba3687d02e9c0","slug":"ind-w-vs-aus-w-harmanpreet-kaur-and-jemimah-rodrigues-stats-highest-partnerships-for-ind-w-in-wc-knockouts-2025-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs AUS W: हरमनप्रीत-जेमिमा की जोड़ी चमकी, भारत के लिए महिला विश्व कप के नॉकआउट में की सबसे बड़ी साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs AUS W: हरमनप्रीत-जेमिमा की जोड़ी चमकी, भारत के लिए महिला विश्व कप के नॉकआउट में की सबसे बड़ी साझेदारी
Thu, 30 Oct 2025 10:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:14 PM IST
सार
शुरुआती झटके लगने के बाद हरमनप्रीत और जेमिमा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पहले सधी हुई बल्लेबाजी कर टीम की पारी को संभाला और फिर धीरे-धीरे पारी आगे बढ़ाई। इन दोनों ने शानदार शॉट्स लगाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर परेशान किया।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : PTI
विस्तार
कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्ज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती झटकों के बाद भारत की पारी को संभाला। हरमनप्रीत और जेमिमा के बीच शतकीय साझेदारी हुई और इस जोड़ी ने नया रिकॉर्ड बना डाला। हरमनप्रीत और जेमिमा के बीच महिला विश्व कप के नॉकआउट मैच में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हुई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने बनाया सेमीफाइनल का सर्वोच्च स्कोर
ऑस्ट्रेलिया ने फोएबे लिचफील्ड के शतक और एलिस पैरी तथा एश्ले गार्डनर के अर्धशतकों की मदद से भारत के सामने 339 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और उसकी पूरी टीम 49.5 ओवर में 338 रन पर ऑलआउट हो गई। यह महिला विश्व कप के सेमीफाइनल का सर्वोच्च स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए पहले सेमीफाइनल में बने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। महिला विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों का यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। महिलाओं के विश्व कप के नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा स्कोर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2022 के फाइनल में बना था। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 356 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया का यह विश्व कप में भारत के खिलाफ पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर है।

भारत को लगे शुरुआती झटके
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के रूप में शुरुआती झटके लगे। किम गार्थ ने शेफाली वर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। शेफाली पांच गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद गार्थ ने मंधाना को हीली के हाथों कैच कराया। अंपायर ने मंधाना को नॉटआउट दिया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस लिया जिसमें दिखा कि गेंद का संपर्क मंधाना के बल्ले से हुआ है। मंधाना 24 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुईं।

हरमनप्रीत-जेमिमा ने दिखाया दम
शुरुआती झटके लगने के बाद हरमनप्रीत और जेमिमा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पहले सधी हुई बल्लेबाजी कर टीम की पारी को संभाला और फिर धीरे-धीरे पारी आगे बढ़ाई। इन दोनों ने शानदार शॉट्स लगाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। हरमनप्रीत और जेमिमा ने पहले शतकीय साझेदारी पूरी की और फिर महिला विश्व कप के नॉकआउट में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना लिया है।
हरमनप्रीत और जेमिमा की जोड़ी ने 2017 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा के बीच हुई 137 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। हरमनप्रीत और जेमिमा के बीच तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी हुई जिसे एनाबल सदरलैंड ने कप्तान हरमनप्रीत को आउट कर तोड़ा। हरमनप्रीत शतक लगाने के करीब थीं, लेकिन सदरलैंड की गेंद पर गार्डनर को कैच थमा बैठीं।