फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   will virat kohli propose to Anushka Sharma on her birthday for marrage

आज अनुष्का को सरप्राइज दे सकते हैं विराट! करेंगे प्रपोज?

Mon, 01 May 2017 10:38 AM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Mon, 01 May 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
will virat kohli propose to Anushka Sharma on her birthday for marrage
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अफेयर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। एक ब्रेकअप के बाद ये दोनों एक दूसरे को फिर से डेट कर रहे हैं। आज अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है। मीडिया में ऐसी खबरें आ री हैं कि आज विराट कोहली अनुष्का शर्मा को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। इन दोनों की शादी के बात तीन साल पहले भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी है। 

विज्ञापन


हाल ही में विराट के जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए अनुष्का राजकोट पहुंची थी। कयास लगाया जा रहा है कि क्या विराट अनुष्का को आज जन्मदिन के मौके पर प्रपोज करेंगे। हमेशा से ही विराट अपने पिक्स और वीडियो को इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं जिससे उनके फैंस उन्हें फॉलो कर सकें। साथ ही जब विराट अनुष्का शर्मा के साथ कोई पिक्स को पोस्ट करते हैं तो उनके फैंस उसे वायरल कर देते हैं। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने इंस्ट्राग्राम अकांउट की प्रोफाइल पिक्चर पर अनुष्का शर्मा को जगह दी थी, जो खूब वायरल हुई। वैसे तो हाल ही में युवराज सिंह और हेजल, हरभजन और गीता बसरा की शादी के बाद सब लोगों की नजर विराट और अनुष्का पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, कयास लगाया जा रहा है आज अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर क्या विराट कोहली कोई बड़ा तोहफा अनुष्का को देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed