फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   “We’ll Welcome Him With Churma”: Kanishk Chouhan’s Mother On India’s U19 World Cup Triumph

Team India Champion: 'चूरमा खिलाकर करेंगे स्वागत', भारत की अंडर-19 विश्व कप जीत पर बोलीं कनिष्क चौहान की मां

Sat, 07 Feb 2026 12:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, झज्जर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, झज्जर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Feb 2026 12:24 PM IST
सार

कनिष्क के पिता प्रदीप चौहान ने कहा कि उसने बहुत शानदार परफॉर्मेंस दी। हमें इस लेवल की परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उसने बहुत अच्छा खेल दिखाया है, सच में बहुत बढ़िया परफॉर्मेंस दी।

विज्ञापन
“We’ll Welcome Him With Churma”: Kanishk Chouhan’s Mother On India’s U19 World Cup Triumph
कनिष्क चौहान की मां - फोटो : twitter/IANS

विस्तार

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर विश्व कप अपने नाम किया। इस मैच में कनिष्क चौहान के ऑलराउंड प्रदर्शन से उनके परिवार और गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

कनिष्क की मां सरिता चौहान ने कहा कि हमने कनिष्क के आने की पूरी तैयारी कर ली है। उसका स्वागत नौ फरवरी को किया जाएगा। एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कनिष्क को हम चूरमा खिलाकर उसका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। उन्होंने अभिभावकों के नाम एक संदेश देते हुए कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा होती है, बस उसे सही समय पर जानने की जरूरत है। बच्चों को सपोर्ट करना जरूरी है। अगर सपोर्ट करेंगे तो जाहिर सी बात है कि बच्चे हमें उसका परिणाम भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्क के पिता प्रदीप चौहान ने कहा कि उसने बहुत शानदार परफॉर्मेंस दी। हमें इस लेवल की परफॉर्मेंस की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उसने बहुत अच्छा खेल दिखाया है, सच में बहुत बढ़िया परफॉर्मेंस दी। हमें उम्मीद है कि हमारा बेटा बहुत जल्द सीनियर टीम में आएगा और देश का मान सम्मान बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को बेटे के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। वह सच में बहुत अच्छा खेला है। कनिष्क की बहन शिवानी चौहान ने कहा कि हम कनिष्क भैया के परफॉर्मेंस से बहुत खुश हैं। उन्होंने इतना अच्छा खेला किया है, हमें उन पर बहुत गर्व है।
विज्ञापन

कनिष्क के चाचा गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि सबसे पहले, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। हम अपने बेटे के परफॉर्मेंस से बहुत खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि वह भविष्य में और भी बेहतर नतीजे देगा। कनिष्क के सम्मान में 9 फरवरी को हम एक सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे हैं, अब बस कनिष्क के आने का इंतजार है। कनिष्क के भतीजे राज ने कहा कि हमारे मामा का मैच था। उन्होंने चौके-छक्के भी मारे और विकेट भी लिए। हमें बहुत मजा आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed