फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   We Get More Love in India Than Pakistan: Afridi

अफरीदी का 'अनोखा' बयान, अब पाक में हो सकता है विवाद

Mon, 14 Mar 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
We Get More Love in India Than Pakistan: Afridi

वर्ल्ड कप के लिए भारत की सरजमीं पर कदम रखने के बाद पाक टीम के कप्तान अफरीदी ने बड़ा बयान दे दिया है जो भारतीय प्रशंसकों को तो खुश कर सकता है लेकिन यह बात उनके अपने देश के लोगों को भड़का सकता है।

विज्ञापन


अफरीदी के अलावा टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी शोएब मलिक का भी कहना है कि हमें भारत में काफी प्यार मिला न कि सुरक्षा को लेकर धमकी। उन्हें कभी नहीं लगा कि यह देश उनके लिए असुरक्षित है। अफरीदी का कहना है कि उन्हें दुनिया में कहीं भी खेलने से ज्यादा मजा भारत में आया। उन्हें यहां पर खेलने में काफी आनंद आया है। 
विज्ञापन


शाहिद अफरीदी ने कहा, "मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हूं और कह सकता हूं कि हमें इस देश में काफी प्यार मिला। पाकिस्तान की तुलना में हमें यहां ज्यादा प्यार मिला है।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की तरह यहां पर भी काफी संख्या क्रिकेटप्रेमी है। मुझे अपने क्रिकेट करियर में भारत में खेलने में काफी मजा आया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान का 27 सदस्यीय दल अबुधाबी से लंबी उड़ान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार की रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। पाकिस्तानी दल में 15 खिलाड़ियों के अलावा 12 अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ शामिल है।

कप्तान अफरीदी की अगुआई में पाकिस्तान टीम का जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया। भारत में काफी लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक अफरीदी ने भी हाथ हिलाकर वहां मौजूद क्रिकेटप्रेमियों का अभिवादन स्वीकार किया। फिर टीम के खिलाड़ी दो बसों में सवार होकर सीधे टीम होटल रवाना हो गए। इस दौरान सीआईएसएफ के सैकड़ों जवानों के अलावा कमांडो भी तैनात किए गए थे।

अफरीदी जैसा बयान शोएब मलिक ने भी दिया

We Get More Love in India Than Pakistan: Afridi

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक भी कप्तान शाहिद आफरीदी की तरह मानते हैं भारत में सुरक्षा को लेकर टीम में कोई चिंता या दबाव की बात नहीं है बल्कि वे तो यहां मिलने वाले सम्मान और प्यार से अभिभूत हैं।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी करने वाले मलिक ने कहा कि वह भारत आकर बड़ा सम्मानित महसूस करते हैं। मलिक ने कहा, "सबसे पहले मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। सुरक्षा बंदोबस्त बेहद पुख्ता हैं। मेरी पत्नी भारत से ही हैं। मैं तो अक्सर आता रहता हूं। मुझे कभी सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं हुई।"

शोएब ने कहा, "दरअसल मुझे तो पाकिस्तान और भारत के लोगों में कोई अंतर नहीं दिखता। हम एक तरह का खाना खाते हैं। एक जैसी जुबान बोलते हैं। मुझे भारत आकर बेहद खुशी मिलती है। यहां लोगों और मीडिया से बेहद प्यार मिलता है। हम क्रिकेटर्स हैं न कि राजनीतिज्ञ। खेल हमेशा दो देशों को और करीब लाता है। और इसके लिए क्रिकेट से बेहतर और क्या चीज हो सकती है? मैं सोचता हूं कि खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए।"

पाक महिला क्रिकेट टीम में कोहली सबसे अधिक लोकप्रिय
चेन्न्ई में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सना मीर ने रविवार को खुलासा किया कि उनकी टीम में विराट कोहली सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। पाकिस्तान की टीम इस समय भारत में टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने आई है।

सना ने संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, "विराट कोहली हमारी टीम में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। हालांकि मेरे पसंदीदा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हैं।" 30 वर्षीया सना का कहना है कि अब पाकिस्तान में भी लड़कियां क्रिकेट में आगे आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed