फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Tilak Varma Completes 50 T20I Catches, Joins Rohit Sharma and Hardik Pandya in Elite Club

भारत vs वेस्टइंडीज: तिलक का खास 'अर्धशतक', रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल; कोहली को पीछे छोड़ने से 5 कदम दूर

Mon, 12 Oct 2026 10:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Oct 2026 10:08 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में तिलक वर्मा ने दो कैच लेकर अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपने 50 कैच पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बने। इस सूची में रोहित शर्मा 65 कैच के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि विराट कोहली के 54 कैच हैं। भारत ने मुकाबला 14 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन
Tilak Varma Completes 50 T20I Catches, Joins Rohit Sharma and Hardik Pandya in Elite Club
तिलक और कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 14 रन से जीत हासिल की। भारत ने 20 ओवर में 223 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। इस मैच में तिलक वर्मा ने दो कैच लेते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में खास उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ वह रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos

तिलक ने बनाया कौन सा खास रिकॉर्ड?
दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी के दौरान तिलक ने क्वेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल के कैच लिए। इन दो कैचों के साथ तिलक के टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 कैच भी पूरे हो गए। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पांचवें क्रिकेटर बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। रोहित के नाम 65, हार्दिक के नाम 64, सूर्यकुमार के नाम 58 और कोहली के नाम 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय कैच हैं। तिलक कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल पांच कैच दूर हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय फील्डर

खिलाड़ी

कैच

रोहित शर्मा

65

हार्दिक पांड्या

64

सूर्यकुमार यादव

58

विराट कोहली

54

तिलक वर्मा

50


 
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक वर्मा का कैच पकड़ने का अनुपात क्या बताता है?
इतना ही नहीं, पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय में कम से कम 50 कैच पकड़ने वाले 34 खिलाड़ियों में तिलक वर्मा का डिसमिसल्स पर इनिंग रेशियो 0.757 है। उनसे बेहतर अनुपात सिर्फ यूएई के मुहम्मद वसीम का है, जिनका अनुपात 0.767 है। इसका आसान मतलब है कि तिलक वर्मा हर पारी में औसतन 0.757 कैच लेते हैं, जबकि वसीम हर पारी में औसतन 0.767 कैच लेते हैं। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 रन की जीत टी20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का बचाव करते हुए भारत की दूसरी सबसे कम अंतर वाली जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2022 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 186/5 का स्कोर बनाने के बाद वेस्टइंडीज को आठ रन से हराया था। टी20 सीरीज का पहला मैच भारत ने आठ विकेट से जीता था। वहीं, दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने छह विकेट से जीत हासिल की थी। अब चौथा टी20 14 अक्तूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed