फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI secretary Devajit Saikia denied reports that India-Sri Lanka ODI moving from Delhi to Ahmedabad

बीसीसीआई: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे दिल्ली से होगा स्थानांतरित? अटकलों पर क्या बोले देवजीत सैकिया

Mon, 12 Oct 2026 03:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Oct 2026 03:51 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने भारत-श्रीलंका के बीच पहले मैच का वेन्यू बदलने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। सैकिया ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन
BCCI secretary Devajit Saikia denied reports that India-Sri Lanka ODI moving from Delhi to Ahmedabad
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली से अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है। सैकिया ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि 13 दिसंबर को होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी मानक नीति के तहत दिल्ली को सौंपी गई थी और इसके आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

सैकिया ने स्पष्ट किया रुख 
सैकिया ने कहा, दिल्ली में निर्धारित भारत-श्रीलंका वनडे मुकाबले को अहमदाबाद स्थानांतरित किए जाने की खबरें सही नहीं हैं। बीसीसीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। इसके अलावा यह दोहराना जरूरी है कि द्विपक्षीय मुकाबलों के आयोजन स्थलों का आवंटन मुख्य रूप से एक मानक नीति के तहत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों किया गया था दावा
इससे पहले खबरों में दावा किया गया था कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी निर्माण कार्य के कारण मुकाबले को अहमदाबाद स्थानांतरित किया गया है। अहमदाबाद में 19 दिसंबर को सीरीज का अंतिम वनडे मुकाबला खेला जाना है। वनडे मुकाबलों के अलावा श्रीलंका इस दौरे पर तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी खेलेगा। 
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका सीरीज का कार्यक्रम 
श्रीलंकाई टीम दिसंबर में भारत के दौरे पर आएगी, जहां 13 दिसंबर को दिल्ली में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इसके बाद अगले दो मुकाबले 16 और 19 दिसंबर को क्रमश: बंगलूरू और अहमदाबाद में आयोजित होंगे। दो बार की वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन भारत के लिए ये वनडे सीरीज बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनसे वे 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम संयोजन को बेहतर बना सकते हैं और उसे अंतिम रूप दे सकते हैं। इसके बाद दोनों देश 22 दिसंबर को राजकोट में टी20 सीरीज का पहला मैच खेलेंगे। अगले दो मुकाबले कटक और पुणे में क्रमश: 24 और 27 दिसंबर को खेले जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed