फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Abhishek Sharma Becomes Fastest to 2,000 T20I Runs, Arshdeep Singh Breaks Tim Southee’s Record

टी20 में अभिषेक का दबदबा जारी: सबसे तेज 2000 रन पूरे किए; अर्शदीप ने किस मामले में साउदी और बुमराह को पछाड़ा?

Mon, 12 Oct 2026 02:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Oct 2026 02:02 PM IST
सार

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा ने 1024 गेंदों में 2000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर सबसे तेज यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, अर्शदीप सिंह ने लक्ष्य का बचाव करते हुए 84 विकेट लेकर टिम साउदी और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Abhishek Sharma Becomes Fastest to 2,000 T20I Runs, Arshdeep Singh Breaks Tim Southee’s Record
अर्शदीप और अभिषेक - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में कुछ ऐसे व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स बने, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है। दरअसल, तीसरे टी20 में दो भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी देखने को मिली, वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने अपना कमाल दिखाया। इन दोनों ने खास उपलब्धियां भी हासिल कीं। 
विज्ञापन
Trending Videos

Abhishek Sharma Becomes Fastest to 2,000 T20I Runs, Arshdeep Singh Breaks Tim Southee’s Record
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS
अभिषेक ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?
तीसरे टी20 में अभिषेक ने 30 गेंद में छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन भी पूरे कर लिए। वह गेंद के हिसाब से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव और एरॉन फिंच को पीछे छोड़ा। अभिषेक ने 2000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रनों के लिए 1024 गेंदें खेलीं। वहीं, सूर्या ने 2000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन 1164 गेंदों में पूरे किए थे। फिंच ने इसके लिए 1283 गेंदें खेलीं थीं। अभिषेक 2000 रन पूरे करने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बने। उनसे पहले ऐसा रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल कर चुके हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 2000 रन (गेंद के हिसाब से)
 
  • अभिषेक शर्मा: 1024 गेंद
  • सूर्यकुमार यादव: 1164 गेंद
  • एरॉन फिंच: 1283 गेंद
विज्ञापन
विज्ञापन

Abhishek Sharma Becomes Fastest to 2,000 T20I Runs, Arshdeep Singh Breaks Tim Southee’s Record
अर्शदीप सिंह - फोटो : PTI
अर्शदीप ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?
वहीं, अर्शदीप ने भी खास रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस मैच में चार ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट झटके। उनकी बदौलत भारत ने 224 रन के लक्ष्य को डिफेंड किया। वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। इसी के साथ वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का बचाव करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का बचाव करते हुए 84 विकेट लिए हैं। अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी का रिकॉर्ड तोड़ा। साउदी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का बचाव करते हुए 82 विकेट लिए थे। वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह ने 72 विकेट लिए हैं। वहीं, चौथे स्थान पर बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान हैं, जिन्होंने 69 विकेट लिए हैं। 

लक्ष्य का बचाव करते हुए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पेसर
 
  • अर्शदीप सिंह: 84 विकेट
  • टिम साउदी: 82 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह: 72 विकेट
  • मुस्तफिजुर रहमान: 69 विकेट
विज्ञापन

Abhishek Sharma Becomes Fastest to 2,000 T20I Runs, Arshdeep Singh Breaks Tim Southee’s Record
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : ANI
तीसरे टी20 में क्या हुआ?
तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की दमदार पारी खेली। 230 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 14 रन बनाए। हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शिमरोन हेटमायर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि कामिल पूरन ने 42 रनों का योगदान दिया। शमर स्प्रिंगर 11 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। अर्शदीप के अलावा नमन धीर ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed