{"_id":"66617cdd22662e0be8055bdb","slug":"t20-world-cup-in-usa-will-be-disaster-if-india-vs-pakistan-match-will-not-be-packed-house-know-tickets-price-2024-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: यूएस में टूर्नामेंट से ICC को नुकसान! भारत के पहले मैच से फैंस रहे गायब; IND-PAK मुकाबले का क्या होगा?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 WC: यूएस में टूर्नामेंट से ICC को नुकसान! भारत के पहले मैच से फैंस रहे गायब; IND-PAK मुकाबले का क्या होगा?
Thu, 06 Jun 2024 02:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:49 PM IST
सार
भारत में जब 2023 वनडे विश्व कप खेला गया था तो कुछ गिने चुने मैचों को छोड़ दिया जाए तो लगभग हर मैच में स्टेडियम फुल रहा था। भारत में वनडे विश्व कप ने फैंस के स्टेडियम पहुंचना का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया था। वहीं, टी20 विश्व कप 2024 में फैंस की कमी खल रही है।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2024 में अपना पहला मैच खाली स्टेडियम में खेलना पड़ा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान कई सीटें खाली रहीं। इसका सबसे बड़ा कारण आईसीसी द्वारा भारत के मैचों की बढ़ी हुई टिकटों की कीमत और खराब मार्केटिंग प्लान को माना जा रहा है। अब तक टी20 विश्व कप 2024 के जो भी मैच खेले गए हैं, किसी में भी फैंस स्टेडियम की पूरी क्षमता के मुताबिक मौजूद नहीं रहे हैं। स्टेडियम के प्रीमियम नॉर्थ और साउथ स्टैंड की टिकटों की कीमत लगभग 1,000 अमेरिकी डॉलर यानी 83 हजार रुपये थी और इसे खरीदने वाला कोई नहीं था। ब्रॉडकास्टर्स के लिए भी यह मुश्किलों से भरा अनुभव था क्योंकि स्क्रीन के चारों ओर बहुत सारी खाली सीटें दिख रहीं थीं। बस कुछ एक स्टैंड में सारे भारतीय फैंस जमा थे।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ICC
2023 विश्व कप में दर्शकों का नया रिकॉर्ड
भारत में जब 2023 वनडे विश्व कप खेला गया था तो कुछ गिने चुने मैचों को छोड़ दिया जाए तो लगभग हर मैच में स्टेडियम फुल रहा था। भारत में वनडे विश्व कप ने फैंस के स्टेडियम पहुंचना का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया था। वहीं, टी20 विश्व कप 2024 में फैंस की कमी खल रही है। आईसीसी ने भी अभी तक फैंस के आधिकारिक उपस्थिति का खुलासा नहीं किया है। वहीं, भारत-आयरलैंड मैच के दौरान 34 हजार दर्शकों की क्षमता वाले नासाउ काउंटी स्टेडियम में करीब 20 हजार दर्शक मौजूद रहे। जो लोग इस मैच को देखने पहुंचे, वे भी स्टेडियम की व्यवस्थाओं और सुविधाओं से खुश नहीं दिखे। दर्शकों का मानना था कि टिकटों की कीमत की तुलना में सुविधाएं कम थीं।

आईसीसी के लिए नौ जून चिंता का विषय
अब आईसीसी को नौ जून को इसी मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच कराना है। आईसीसी चाहता है कि इस मैच के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहे। हालांकि, अब तक इसकी संभावना नहीं दिख रही है। इसका सबसे बड़ा कारण न्यूयॉर्क की खराब पिच, जिसमें दो मैचों में अभी तक 100 रन भी नहीं बन पाए हैं, को माना जा रहा है। इसके अलावा टिकटों के बढ़े हुए दाम भी एक महत्वपूर्ण कारण है। आज तक की स्थिति की बात की जाए तो मैच के सभी टिकट अभी तक नहीं बिके हैं। डायमंड क्लब सीटों की कीमत आठ लाख रुपये ($10,000), कॉर्नर क्लब सीटों की कीमट 2.2 लाख रुपये ($ 2,750) और प्रीमियम क्लब लाउंज सीटों की कीमत 2 लाख रुपये ($ 2,500) है। इन तीनों स्थानों की बहुत सारी सीटें अभी भी उपलब्ध हैं। ये वही प्रीमियम सीटें हैं जिन्हें भारत-आयरलैंड खेल के लिए बहुत कम खरीदार मिले थे और तब टिकटों की कीमतें भी काफी कम थीं।

एक्स्ट्रा टिकट भी जारी किए
आईसीसी ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए कई एक्स्ट्रा टिकट जारी किए थे। अगर आईसीसी स्टेडियम को भरने में विफल रहते है, तो विश्व कप को यूएसए में ले जाने के कदम को एक खराब फैसला कहा जाएगा। भारत के चार ग्रुप मैचों में से तीन न्यूयॉर्क में हैं और इन खेलों के लिए भीड़ जुटाने के लिए आयोजकों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसी हालत 2023 वनडे विश्व कप के दौरान या फिर 2021-2022 टी20 विश्व कप के दौरान नहीं थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना मार्केट की छानबीन किए आईसीसी के जल्दबाजी में अमेरिका में टूर्नामेंट कराने का फैसला उनके लिए बैकफायर कर गया है।

भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
शीर्ष अधिकारी चिंतित होंगे
एक्सपर्ट्स का मानना है, 'भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान मौजूद रहने वाले दर्शकों पर काफी कुछ निर्भर करता है। अगर आईसीसी इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए स्टेडियम में फैंस जुटाने में नाकाम रहते हैं तो उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। अमेरिका में टी20 विश्व कप की सफलता काफी हद तक भारत-पाकिस्तान मैच पर निर्भर है और आईसीसी के पास चीजों को बदलने के लिए बहुत कम समय बचा है। निश्चित तौर शीर्ष अधिकारी इस समय बहुत चिंतित होंगे।'