फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup 2026 Super-8 Qualification Scenario; list of teams who book their place and teams out of race

T20 World Cup Super-8: अब तक सात टीमें सुपर-आठ में, बचे एक स्थान के लिए तीन देशों में जंग; ये 10 रेस से बाहर

Tue, 17 Feb 2026 06:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Feb 2026 06:21 PM IST
सार

T20 World Cup Super 8 Qualification Scenario : ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबलों से पहले कई समीकरण अब भी खुले हैं, लेकिन सात टीमें अपना टिकट कटा चुकी हैं। सुपर-आठ की जंग अब और भी रोमांचक होने वाली है, जहां बाकी बचा हर मैच नॉकआउट जैसा दबाव लेकर आएगा। ग्रुप-राउंड के मुकाबले 20 फरवरी तक चलेंगे और इसके बाद सुपर-8 राउंड की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026 Super-8 Qualification Scenario; list of teams who book their place and teams out of race
टी20 विश्वकप 2026 सुपर-8 में सात टीमों के नाम तय - फोटो : ICC

विस्तार

T20 World Cup Super 8 Scenario : टी20 विश्वकप 2026 में सुपर-8 में पहुंचने की जंग रोमांचक हो चली है। हर ग्रुप में कांटे की टक्कर है और कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। हालांकि, पहले की तुलना में इस विश्वकप में ज्यादा उलटफेर देखने को नहीं मिले हैं, लेकिन फिर भी एक-दो कागज पर कमजोर दिखने वाली टीमों ने मजबूत खेल दिखाया है। भारत समेत अब तक कुल सात टीमों ने सुपर-आठ के लिए क्वालिफाई कर लिया है, वहीं 10 टीमें रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब सुपर-आठ में खाली एक स्थान के लिए तीन टीमों के बीच टक्कर है। बुधवार को आठवीं टीम का भी फैसला हो जाएगा। आइए सुपर-आठ का क्वालिफिकेशन समीकरण देखते हैं और जानते हैं कि पूरा मामला क्या है...
विज्ञापन


पहले जानिए कि किस ग्रुप से अब तक कितनी टीमों ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया
  • नोट: हर ग्रुप से 2-2 टीम सुपर-8 में जाएगी। NRR का मतलब नेट रन रेट है। Q मतलब क्वालिफाइड और E मतलब एलिमिनेटेड।
 

ग्रुप A अंक तालिका

टीम मैच जीत हार अंक NRR
भारत (Q) 3 3 0 6 +3.050
यूएसए 4 2 2 4 +0.787
पाकिस्तान 3 2 1 4 -0.403
नीदरलैंड 3 1 2 2 -1.352
नामीबिया (E) 3 0 3 0 -2.443

 ग्रुप B अंक तालिका

टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक NRR
श्रीलंका (Q) 3 3 0 0 6 +2.462
जिम्बाब्वे (Q) 3 2 0 1 5 +1.984
आयरलैंड (E) 3 1 2 1 3 +0.150
ऑस्ट्रेलिया (E) 3 1 2 0 2 +0.414
ओमान (E) 3 0 3 0 0 -4.546

ग्रुप C अंक तालिका

टीम मैच जीत हार अंक NRR
वेस्टइंडीज (Q) 3 3 0 6 +1.820
इंग्लैंड (Q) 4 3 1 6 +0.201
स्कॉटलैंड (E) 3 1 2 2 +0.359
इटली (E) 3 1 2 2 -0.588
नेपाल (E) 3 0 3 0 -1.942

ग्रुप D अंक तालिका

टीम मैच जीत हार अंक NRR
द. अफ्रीका (Q) 3 3 0 6 +1.477
न्यूजीलैंड (Q) 4 3 1 6 +1.227
अफगानिस्तान (E) 3 1 2 2 -0.215
यूएई (E) 3 1 2 2 -0.797
कनाडा (E) 3 0 3 0 -1.865


अब ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबलों से पहले क्वालिफिकेशन की तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है।

T20 World Cup 2026 Super-8 Qualification Scenario; list of teams who book their place and teams out of race
ये कप्तान सुपर-8 में पहुंचे - फोटो : ANI
सभी ग्रुपों का हाल 6 पॉइंट्स में
  • ग्रुप ए से भारत ने लगातार तीन जीत के साथ सबसे पहले सुपर-8 का टिकट हासिल किया। पाकिस्तान पर 61 रन की बड़ी जीत ने टीम का आत्मविश्वास और मजबूत किया। अब इस ग्रुप से दूसरी टीम की दौड़ रोचक है। पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को अपने आखिरी मैच में नामीबिया से भिड़ना है। जीत उसे सीधे अगले दौर में पहुंचा देगी, लेकिन अगर पाकिस्तान हारता है, तो दो जीत के साथ खड़ी अमेरिका टीम बेहतर नेट रन रेट (NRR) के आधार पर आगे बढ़ सकती है।
  • ग्रुप बी में श्रीलंका टीम ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सुपर-8 में एंट्री की। इस नतीजे ने ऑस्ट्रेलिया टीम को बाहर होने के कगार पर ला खड़ा किया। इसके बाद जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश से धुलने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले और पांच अंक के साथ जिम्बाब्वे की टीम भी क्वालिफाई कर गई।
  • ग्रुप सी में इंग्लैंड टीम ने इटली को 24 रन से हराकर टूर्नामेंट की तीसरी जीत दर्ज की और सुपर-8 में जगह बनाई। वेस्टइंडीज की टीम पहले ही तीन मैचों में तीन जीत के साथ अगले दौर में पहुंच चुकी थी। इस ग्रुप में अब बाकी टीमें सिर्फ सम्मान के लिए खेलेंगी।
  • ग्रुप डी में अफगानिस्तान टीम की यूएई पर जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में जगह बना ली। वहीं, मंगलवार को न्यूजीलैंड ने कनाडा को हराकर अपना आखिरी ग्रुप मैच जीता और टीम छह अंक लेकर सुपर आठ के लिए क्वालिफाई कर गई। इसी के साथ ग्रुप डी से एक साथ तीन टीमें एलिमिनेट हो गईं।
  • यानी सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी टीमों में ग्रुप-ए से भारत (6 अंक, +3.050 NRR), ग्रुप-बी से श्रीलंका (6 अंक, +2.462 NRR) और जिम्बाब्वे (5 अंक, +1.984), ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज (6 अंक, +1.820 NRR) और इंग्लैंड (6 अंक, +0.201 NRR) और ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका (6 अंक, +1.477 NRR) और न्यूजीलैंड (6 अंक, +1.227 NRR) शामिल हैं।
  • ग्रुप स्टेज में भारत का अभी एक मैच (नीदरलैंड के खिलाफ 18 फरवरी), श्रीलंका का एक मैच (जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 फरवरी), वेस्टइंडीज का एक मैच (इटली के खिलाफ 19 फरवरी) और दक्षिण अफ्रीका का एक मैच (यूएई के खिलाफ 18 फरवरी) बचा है। न्यूजीलैंड ने अपने सारे ग्रुप मैच खेल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2026 Super-8 Qualification Scenario; list of teams who book their place and teams out of race
जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : IANS
सुपर-8 के बाकी एक स्थान के लिए तीन टीमों की जंग
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए एक जगह अभी खाली और तीन टीमें अभी भी रेस में बनी हुई हैं। आखिरी एक स्थान के लिए जंग बेहद रोमांचक है। कुछ टीमों की किस्मत उनके अपने प्रदर्शन पर निर्भर है (पाकिस्तान), जबकि कुछ को दूसरे मैचों के नतीजों का इंतजार है (यूएसए)। बुधवार को होने वाले मैच तय करेंगे कि सुपर-8 की तस्वीर क्या होगी और शायद कुछ और बड़े उलटफेर भी देखने को मिलें। पाकिस्तान के लिए नामीबिया का मैच करो या मरो वाला है। आइए टीम-दर-टीम समझते हैं कि ग्रुप-ए में किसकी क्या स्थिति है:
विज्ञापन

T20 World Cup 2026 Super-8 Qualification Scenario; list of teams who book their place and teams out of race
पाकिस्तान बनाम अमेरिका - फोटो : X/ICC
ग्रुप ए
  • यूएसए (4 अंक, +0.788 NRR): यूएसए अपने सभी ग्रुप मैच खेल चुका है। अब उसकी नजर पाकिस्तान के नतीजे पर है। अगर पाकिस्तान हारता है, तो बेहतर नेट रन रेट के कारण यूएसए आगे बढ़ सकता है। शैडली वैन शाल्कविक 13 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेटटेकर हैं।
  • नीदरलैंड (2 अंक, -1.352 NRR): डच टीम की राह बेहद मुश्किल है। उन्हें भारत के खिलाफ बड़ा उलटफेर करना होगा और उम्मीद करनी होगी कि पाकिस्तान नामीबिया से बुरी तरह हारे। पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच करीबी हार उन्हें भारी पड़ रहा है।
  • पाकिस्तान (4 अंक, -0.139 NRR): पाकिस्तान की किस्मत उसके अपने हाथ में है। आखिरी मैच जीतते ही सुपर-8 पक्का, लेकिन हार की स्थिति में उसे भारत से उम्मीद करनी पड़ेगी कि वह नीदरलैंड को हरा दे। अब तक उसका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

T20 World Cup 2026 Super-8 Qualification Scenario; list of teams who book their place and teams out of race
इटली की टीम - फोटो : ICC
ये 10 टीमें सुपर-8 की दौड़ से हुईं बाहर
10 टीमों का सफर ग्रुप स्टेज में ही थम गया। हालांकि, इनमें से कुछ टीमों, खासकर इटली और नेपाल ने अपने जज्बे से प्रभावित जरूर किया।

ग्रुप सी
  • इटली (2 अंक, -0.588 NRR): इटली ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट के क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया और अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत मूल के खिलाड़ियों से सजी टीम ने अच्छा खेल दिखाया। स्कॉटलैंड से हार के अलावा उन्होंने नेपाल को हराया और दो बार की चैंपियन इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, उनका सफर सुपर-8 से पहले ही खत्म हो गया, लेकिन उन्होंने कई प्रशंसक जरूर बनाए।
  • नेपाल (0 अंक, -1.942 NRR): नेपाल ने टूर्नामेंट की शुरुआत दमदार अंदाज में की और इंग्लैंड को लगभग हरा ही दिया था। 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वे 180/6 तक पहुंचे, लेकिन जीत से चूक गए। इसके बाद टीम की लय टूट गई। इटली से 10 विकेट की हार और वेस्टइंडीज से पराजय ने उन्हें सुपर-8 की रेस से बाहर कर दिया।
  • स्कॉटलैंड (2 अंक, +0.359 NRR): बांग्लादेश की जगह देर से एंट्री पाने वाली स्कॉटलैंड ने मिलाजुला प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज से हार के बाद इटली को 73 रन से हराया, लेकिन इंग्लैंड से पांच विकेट की हार ने उनकी उम्मीदें तोड़ दीं। इंग्लैंड की इटली पर जीत के साथ ही उनका सफर समाप्त हो गया।

T20 World Cup 2026 Super-8 Qualification Scenario; list of teams who book their place and teams out of race
नीदरलैंड्स के स्कॉट एडवर्ड्स और नामीबिया के इरैसमस - फोटो : IANS
ग्रुप ए
  • नामीबिया (0 अंक, -2.443 NRR): नामीबिया ने कुछ मौकों पर अच्छी शुरुआत की, खासकर यूएसए के खिलाफ रन चेज में, लेकिन जीत में तब्दील नहीं कर सके। यूएसए, भारत और नीदरलैंड से हार के बाद उनका ग्रुप चरण में ही सफर खत्म हो गया।

ग्रुप बी
  • ओमान (0 अंक, -4.546 NRR): ओमान के लिए यह टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक रहा। जिम्बाब्वे से आठ विकेट की हार, बड़ी रन से पराजय और आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ वे एक भी मैच नहीं जीत सके। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहा था।
  • ऑस्ट्रेलिया (2 अंक, +0.414 NRR) और आयरलैंड (3 अंक, +0.150 NRR) भी बाहर: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप मैच बारिश से धुलने के साथ ही जिम्बाब्वे को एक अंक मिल गया और ऑस्ट्रेलियाई टीम और आयरलैंड टीम सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गई। ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बचा है और वह अधिकतम चार अंक तक ही पहुंच सकता है। वहीं, आयरलैंड के सभी चार ग्रुप मैचों के बाद तीन अंक हैं। 

ग्रुप डी
  • अफगानिस्तान (2 अंक, -0.215 NRR), यूएई (2 अंक, -0.797 NRR) और कनाडा (0 अंक, -1.865 NRR): न्यूजीलैंड की कनाडा पर जीत ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को सुपर-आठ की दौड़ से बाहर कर दिया। अब अफगानिस्तान और यूएई अधिकतम चार अंक ही हासिल कर पाएंगे, जबकि कनाडा अधिकतम दो अंक ही हासिल कर सकता है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के अभी छह-छह अंक हैं। अफगानिस्तान की टीम 2024 टी20 विश्वकप में सेमीफाइनल में पहुंची थी।

T20 World Cup 2026 Super-8 Qualification Scenario; list of teams who book their place and teams out of race
जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : IANS
सुपर-8 में किस प्रकार बनेगा ग्रुप?
ग्रुप स्टेज से क्वालिफाई करने वाली आठ टीमें सुपर-8 चरण में खेलेंगी। यहां इन टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम अपने ग्रुप में मौजूद बाकी तीन टीमों के खिलाफ तीन मैच खेलेगी। आईसीसी ने सुपर-8 के लिए पहले से सीडिंग सिस्टम तय कर रखा है। हालांकि, अगर कोई बड़ी या सीडेड टीम ग्रुप स्टेज में बाहर हो जाती है, तो उसे हराकर क्वालिफाई करने वाली टीम उसी स्लॉट में सुपर-8 खेलेगी। यानी जो कोड पुरानी टीम को दिया गया था, वह नहीं बदलेगा, बस टीम बदल जाएगी।

उदाहरण के तौर पर आईसीसी को यकीन था कि ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर-8 में क्वालिफाई कर जाएगी और उसे X2 सीड दिया गया था। अब जब जिम्बाब्वे ने उलटफेर कर दिया है और उसने ऑस्ट्रेलिया को बाहर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है, तो X2 सीड अब जिम्बाब्वे को दी जाएगी। जो चार ग्रुप हैं और उनमें आईसीसी द्वारा पहले से दी गई सीड इस प्रकार थीं- 
 
  • ग्रुप A: भारत (X1), नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान (Y3), अमेरिका
  • ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका (Y4), जिम्बाब्वे (X2) (ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने पर X2 सीड जिम्बाब्वे को)
  • ग्रुप C: इंग्लैंड (Y1), इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज (X3)
  • ग्रुप D: अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड (Y2), दक्षिण अफ्रीका (X4), यूएई

सुपर-8 में आठ टीमों को दो ग्रुप एक्स (X) और वाई (Y) में बांटा जाएगा। आईसीसी ने पहले से सीडेड टीमें तय कर रखी थीं। उसके मुताबिक सुपर-8 ग्रुप कुछ ऐसा दिख सकता है-
 
  • ग्रुप-1 सीड (X): भारत (X1), जिम्बाब्वे (X2), वेस्टइंडीज (X3), दक्षिण अफ्रीका (X4)।
  • ग्रुप-2 सीड (Y): इंग्लैंड (Y1), न्यूजीलैंड (Y2), पाकिस्तान (अभी तय नहीं, नामीबिया पर जीत से तय होगा,Y3) और श्रीलंका (Y4)।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed