फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup 2026: Rashid Khan Pays Emotional Tribute to Coach Jonathan Trott After Afghanistan’s Big Win

T20 World Cup: 'उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है', कोच ट्रॉट की विदाई पर बोले कप्तान राशिद

Fri, 20 Feb 2026 08:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Feb 2026 08:46 AM IST
सार

अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अंत शानदार जीत के साथ किया। कप्तान राशिद खान ने कोच जोनाथन ट्रॉट के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावुक विदाई दी। टीम ने सकारात्मक प्रदर्शन किया, लेकिन मध्यक्रम बल्लेबाजी और डेथ ओवर गेंदबाजी में सुधार की जरूरत मानी।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026: Rashid Khan Pays Emotional Tribute to Coach Jonathan Trott After Afghanistan’s Big Win
जोनाथन ट्रॉट - फोटो : ICC

विस्तार

अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अंत धमाकेदार जीत के साथ किया। गुरुवार को एम चिदंबरम के मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के 39वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया। अफगानिस्तान ने जीत के साथ टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट को भी विदाई दी। कप्तान राशिद खान ने मैच के बाद कहा कि ट्रॉट ने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया और उनका टीम से अलग होना काफी भावुक करने वाला पल है।  
विज्ञापन


कनाडा के खिलाफ मिली जीत के बाद राशिद ने कोच की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'जोनाथन ट्रॉट के साथ पिछले चार या साढ़े चार साल का यह सफर कमाल का रहा। उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया। टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। ट्रॉट को इस तरह से टीम से अलग होते देखना काफी भावुक पल है, लेकिन यही जिंदगी है। आप कभी भी हमेशा साथ नहीं रह सकते हैं। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनसे फिर मुलाकात होगी।'
विज्ञापन


अफगानिस्तान के टूर्नामेंट में सफर को लेकर राशिद ने कहा, 'हम पूरी तैयारी के साथ आए थे और हमने टूर्नामेंट में लाजवाब क्रिकेट खेला। मेरे हिसाब से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में मिली हार ने हमको बैकफुट पर धकेल दिया और सबसे ज्यादा चोट भी पहुंचाई। हम इस बात को जानते थे कि विश्व कप में अपने भाग्य को नियंत्रण में रखने के लिए हमें शुरुआती दो मैचों में से एक में जीत दर्ज करनी ही होगी। हालांकि, टूर्नामेंट ऐसे ही चलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राशिद ने आगे कहा, 'इस टूर्नामेंट से हमारे लिए काफी चीजें सकारात्मक रहीं, जिसके साथ हम आगे बढ़ना चाहेंगे और अगले आईसीसी इवेंट में मजबूती के साथ वापसी करेंगे। हालांकि, कुछ चीजों में हमें सुधार करने की जरूरत है। खासतौर पर बड़ी टीमों के खिलाफ हमारे मध्यक्रम बल्लेबाजों का प्रदर्शन और अंतिम ओवरों में गेंदबाजी।' ग्रुप स्टेज में खेले 4 मैचों में से अफगानिस्तान को दो में जीत मिली, जबकि 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed