{"_id":"699c3cd5e2279b5e930f97ef","slug":"t20-wc-india-s-76-run-defeat-sparks-debate-over-selection-and-strategy-pakistani-greats-weigh-in-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: खुद में दम नहीं, पर भारत की हार पर उछल रहे पाकिस्तानी! शहजाद ने गंभीर को घेरा, सकलैन-अख्तर क्या बोले","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 WC: खुद में दम नहीं, पर भारत की हार पर उछल रहे पाकिस्तानी! शहजाद ने गंभीर को घेरा, सकलैन-अख्तर क्या बोले
Mon, 23 Feb 2026 05:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:11 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद भारतीय टीम की रणनीति और चयन पर सवाल उठे हैं। अहमद शहजाद ने गौतम गंभीर को रणनीति बदलने की सलाह दी, अजिंक्य रहाणे ने अक्षर पटेल को बाहर रखने पर हैरानी जताई, जबकि सकलेन, शोएब और उमर गुल ने भी भारत के प्रदर्शन की आलोचना की। अब सेमीफाइनल की राह चुनौतीपूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
शोएब अख्तर, सकलैन मुश्ताक और अहमद शहजाद
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराकर बड़ा झटका दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 187/7 रन बनाए, जबकि भारतीय टीम 111 रन पर सिमट गई। यह टी20 विश्व कप इतिहास में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार मानी जा रही है। हार के बाद टीम संयोजन, रणनीति और कोचिंग स्टाफ की भूमिका पर सवाल तेज हो गए हैं। हालांकि, टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार पर पाकिस्तानी बहुत उछल रहे हैं। उनके खुद के पास भारत को हराने का दम नहीं है, लेकिन दूसरों की भारत पर जीत पर अपना असली चेहरा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
गंभीर की रणनीति पर उठे सवाल
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज अहदम शहजाद ने कहा, 'गौतम गंभीर सारी योजना बना रहे हैं। अगर प्लेइंग इलेवन में सही खिलाड़ियों का चयन नहीं होगा, तो फेवरेट होने के बाद भी भारतीय टीम खिताब से दूर रहेगी।' उन्होंने आगे जोड़ा, 'जसप्रीत बुमराह नहीं होते, तो दक्षिण अफ्रीका 200 रन पार कर जाती। भारत का गेंदबाजी आक्रमण पूर्ण नहीं है, इसलिए गंभीर को अपनी रणनीति पर फिर से सोचने की जरूरत है।' शहजाद के अनुसार टीम संयोजन में स्पष्टता की कमी दिखी।

पाकिस्तानी दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं
वहीं, पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका के सारे प्लान काम कर गए। उन्होंने भारत को एक-दो पायदान नीचे ला दिया है। उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों शानदार रही।' पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय बल्लेबाजों की आलोचना करते हुए कहा, 'दबाव में भारतीय बल्लेबाजी की पोल खुल गई। हार्दिक पांड्या 20वें ओवर के लिए सही पसंद नहीं हैं।' वहीं उमर गुल ने कहा, 'भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह दबाव में दिखे। दक्षिण अफ्रीका ने उनके खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया।'

भारत से रहाणे का भी आया बयान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल को बाहर कर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया। इस फैसले पर भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा, 'मैं सच में हैरान हूं कि अक्षर पटेल नहीं खेले। कभी-कभी जब आप चयन में बहुत ज्यादा स्मार्ट बनने की कोशिश करते हैं, तो नुकसान हो सकता है। बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अक्षर का रिकॉर्ड अच्छा है। उपकप्तान होने के बावजूद उन्हें बाहर रखना उचित नहीं है।'
मैच के बाद सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे ने सफाई देते हुए कहा, 'टीम कॉम्बिनेशन और साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाज होने की वजह से ऑफ स्पिन विकल्प को प्राथमिकता दी गई। हमें लगा कि पावरप्ले में वॉशिंगटन ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं।' हालांकि सुंदर दो ओवर में 17 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके और बल्लेबाजी में भी 11 रन ही बना पाए।

सेमीफाइनल की राह कठिन
इस हार से भारत का नेट रन रेट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। चयन, रणनीति और मानसिक मजबूती—तीनों पहलुओं पर तुरंत सुधार की जरूरत है।