Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Syed Mushtaq Ali Trophy roundup match highlights Delhi vs Haryana, Chattisgarh, MP vs Maharastra

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मुंबई की छत्तीसगढ़ पर जीत, दहिया के दम पर जीती दिल्ली; जानें अन्य मैचों का हाल

Sun, 22 Nov 2026 06:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Nov 2026 06:41 PM IST
सार

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में आज दिल्ली और मुंबई ने दमदार जीत दर्ज की। वहीं, हैदराबाद ने उत्तराखंड, रेलवे ने सौराष्ट्र और मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को हराया।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy roundup match highlights Delhi vs Haryana, Chattisgarh, MP vs Maharastra
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - फोटो : IANS

विस्तार

मुंबई ने अंगकृष रघुवंशी की नाबाद 84 रन की पारी और मुशीर खान के तेजी से बनाए गए नाबाद 29 रन की मदद से रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप डी मैच में छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हरा दिया। रघुवंशी ने 63 गेंद की पारी में आठ चौके और तीन छक्के जड़े जबकि मुशीर ने 16 गेंद में तीन चौके और एक छक्का लगाया, इससे मुंबई ने ईडन गार्डन्स में 18.5 ओवर में एक विकेट पर 162 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली मुंबई की टीम ने छत्तीसगढ़ को 18.2 ओवर में 159 रन पर समेट दिया। शिवम दुबे ने 3.2 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि तुषार देशपांडे और मैक्सवेल स्वामीनाथन ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Trending Videos

हैदराबाद बनाम उत्तराखंड
ग्रुप डी के एक अन्य मैच में हैदराबाद ने कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर के दूसरे मैदान पर उत्तराखंड को चार विकेट से हराया। बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज चामा मिलिंद को चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लेने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। रक्षण रेड्डी ने भी 24 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे हैदराबाद ने उत्तराखंड को 19.2 ओवर में 146 रन पर समेट दिया। फिर हैदराबाद ने 27 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। कोडिमेला हिमतेजा ने 40 गेंद में 77 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली ने हरियाणा को हराया
तेजस्वी दहिया की 36 गेंदों पर खेली गई 95 रन की तूफानी पारी की मदद से दिल्ली ने रविवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में हरियाणा को 43 रन से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 232 रन बनाए। दहिया ने अपनी पारी में छह चौके और नौ छक्के लगाए। दिल्ली के विशाल स्कोर के जवाब में हरियाणा की टीम आठ विकेट पर 189 रन ही बना सकी। 

ग्रुप बी के एक अन्य मुकाबले में हरवंश पंगलिया की नाबाद 80 रन की पारी के बावजूद सौराष्ट्र को रेलवे के हाथों 29 रन से हार का सामना करना पड़ा। रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 182 रन बनाए। उसकी तरफ से जयंत लखन ने 39 गेंदों पर सर्वाधिक 47 रन बनाए। रवि सिंह ने 23 गेंदों पर 32 रन बनाए, जबकि जुबैर अली 18 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

मप्र की महाराष्ट्र पर करीबी जीत
अक्षत रघुवंशी ने 21 गेंद पर 50 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि कप्तान रजत पाटीदार और हर्ष गवली ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे मध्य प्रदेश ने ग्रुप सी के एक रोमांचक मैच में महाराष्ट्र को पांच रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे मध्य प्रदेश ने रघुवंशी की विस्फोटक पारी की मदद से नौ विकेट पर 208 रन बनाए। महाराष्ट्र ने इसके जवाब में निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed