Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shubman Gill Confirms 4 Fast Bowlers for NZ Tests, Backs Rishabh Pant; Rachin Ravindra Discuss Pitch Condition

न्यूजीलैंड में भारतीय पेसर्स मचाएंगे तबाही?: गिल ने 4 तेज गेंदबाजों के खेलने के दिए संकेत! संभावित प्लेइंग-11

Tue, 17 Nov 2026 09:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Nov 2026 09:05 AM IST
सार

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल ने टीम की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने प्लेइंग-11 के एक अहम फैसले से पर्दा उठा दिया है। वहीं, ऋषभ पंत को लेकर उठ रहे सवालों पर भी कप्तान ने अपना रुख साफ किया। उधर, रचिन रवींद्र ने कीवी पिचों को लेकर क्या संकेत दिए?

विज्ञापन
Shubman Gill Confirms 4 Fast Bowlers for NZ Tests, Backs Rishabh Pant; Rachin Ravindra Discuss Pitch Condition
पंत और गिल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार से शुरू होने जा रही है। पहले मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टीम की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साफ कर दिया कि भारत इस सीरीज में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा। हालांकि, प्लेइंग-11 में किन चार गेंदबाजों को जगह मिलेगी, इस पर उन्होंने सस्पेंस बनाए रखा। इसके अलावा गिल ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस और फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने अपनी टीम की पिचों और भारतीय बल्लेबाजों के सामने आने वाली चुनौती को लेकर अहम बात कही है।

विज्ञापन
Trending Videos

Shubman Gill Confirms 4 Fast Bowlers for NZ Tests, Backs Rishabh Pant; Rachin Ravindra Discuss Pitch Condition
प्रसिद्ध, गुरनूर - फोटो : ANI
चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत
गिल ने पहले टेस्ट से पूर्व कहा, 'हम निश्चित रूप से चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलेंगे। हमारे सभी तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और यह टीम के लिए अच्छी परेशानी है।' हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। अब टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की वापसी से तेज गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूती मिलेगी। वनडे टीम का हिस्सा रहे युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को भी टेस्ट टीम में बरकरार रखा गया है, जबकि कुलदीप यादव को टीम से बाहर किया गया है। गिल ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि चार तेज गेंदबाज कौन होंगे। उन्होंने कहा, 'हम चार तेज गेंदबाज चाहते हैं, लेकिन अभी नहीं पता कि कौन से खिलाड़ी खेलेंगे। तीसरे दिन से हमने देखा है कि पिच सपाट हो जाती है। हमें ऐसे गेंदबाज की जरूरत होगी, जो पिच पर गेंद पटककर अतिरिक्त उछाल हासिल कर सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Shubman Gill Confirms 4 Fast Bowlers for NZ Tests, Backs Rishabh Pant; Rachin Ravindra Discuss Pitch Condition
पंत और गिल - फोटो : ANI
पंत की फॉर्म और फिटनेस पर गिल ने क्या कहा?
ऋषभ पंत की फिटनेस और फॉर्म को लेकर भी कप्तान ने अपना रुख साफ किया। पंत हाल के दिनों में फिटनेस से जुड़ी परेशानियों से जूझते रहे हैं। हालांकि, गिल ने उनके अनुभव और क्षमता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, 'ऋषभ पंत को लेकर कोई दुविधा नहीं है। उन्होंने 50 टेस्ट खेले हैं और दुनिया के हर हिस्से में रन बनाए हैं। वह ऐसे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाया है।' गिल के इस बयान से साफ है कि टीम प्रबंधन पंत के अनुभव को काफी अहमियत दे रहा है। विदेशी परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
विज्ञापन

Shubman Gill Confirms 4 Fast Bowlers for NZ Tests, Backs Rishabh Pant; Rachin Ravindra Discuss Pitch Condition
रचिन रवींद्र - फोटो : BCCI
रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड की पिचों को लेकर क्या बताया?
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का मानना है कि वहां की पिचें शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मदद कर सकती हैं, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान होती जाती है। कंधे की चोट से उबरकर वापसी कर रहे रवींद्र को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ अच्छी क्रिकेट देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा, 'लोग अक्सर कहते हैं कि न्यूजीलैंड में टेस्ट पिच जितनी दिखती है, उससे बेहतर खेलती है। घास और हरी सतह देखकर हमें लगता है कि गेंद कितनी स्विंग होगी, उछाल लेगी या सीम करेगी। लेकिन यह एक सामान्य टेस्ट पिच होती है।'

उन्होंने आगे कहा, 'नई गेंद हमेशा अपना असर दिखाएगी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बेसिन रिजर्व में शानदार स्कोर और बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले हैं। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी पिच अच्छी होगी। यहां अच्छा उछाल और गेंद की अच्छी कैरी मिलेगी। न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहने की उम्मीद होती है, हालांकि स्पिनर भी अपना योगदान देंगे।'

Shubman Gill Confirms 4 Fast Bowlers for NZ Tests, Backs Rishabh Pant; Rachin Ravindra Discuss Pitch Condition
रचिन रवींद्र - फोटो : BCCI
आठ सप्ताह के रिहैब के बाद वापसी को लेकर उत्साहित रचिन
26 वर्षीय रचिन कंधा खिसकने की चोट के कारण आठ सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन से गुजरे। इस दौरान उन्हें अपने साथियों को टीवी पर खेलते हुए देखना पड़ा। अब वापसी को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'टीवी पर खिलाड़ियों को खेलते हुए देखकर लगता है कि कुछ छूट रहा है। आप भी मैदान पर उतरना चाहते हैं। मैं वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हूं। खासकर वेलिंगटन में खेलना अच्छा है। तीन महीने बाद अपने घरेलू मैदान पर पहला मैच खेलना हमेशा खास होता है।'

भारतीय टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़।

Shubman Gill Confirms 4 Fast Bowlers for NZ Tests, Backs Rishabh Pant; Rachin Ravindra Discuss Pitch Condition
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI

भारत की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल/साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर/रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, गुरनूर बराड़।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: डेवोन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, जैकब डफी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed