फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shashi Tharoor's Funny Take Goes Viral After IND vs NZ Match: "More Selfies Than New Zealand Runs"

Shashi Tharoor: 'न्यूजीलैंड ने जितने रन बनाए, उससे ज्यादा मैंने सेल्फी दीं', कीवियों पर शशि थरूर का मजेदार तंज

Thu, 22 Jan 2026 02:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Jan 2026 02:46 PM IST
सार

नागपुर में खेले गए भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में भारत ने 48 रनों से शानदार जीत हासिल की, लेकिन मैच के साथ-साथ शशि थरूर का मजेदार ट्वीट भी सुर्खियों में रहा जिसमें उन्होंने लिखा कि न्यूजीलैंड के रन से ज्यादा उन्हें सेल्फी देनी पड़ीं। मैच में अभिषेक शर्मा की 84 रनों की ताबड़तोड़ पारी भारत की जीत की बड़ी वजह बनी।

विज्ञापन
Shashi Tharoor's Funny Take Goes Viral After IND vs NZ Match: "More Selfies Than New Zealand Runs"
शशि थरूर - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज नागपुर में हुआ। बुधवार को खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया। मैच जितना रोमांचक था, उससे ज्यादा चर्चा कांग्रेस सांसद शशि थरूर के ट्वीट ने बटोरी। उनका मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शशि थरूर का मजेदार ट्वीट वायरल
मैच देखने नागपुर पहुंचे शशि थरूर ने स्टेडियम का माहौल खुलकर एन्जॉय किया और इसके बाद उन्होंने एक मजेदार ट्वीट किया। थरूर ने लिखा, 'नागपुर दौरे को स्टेडियम में बैठकर भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच देखकर खत्म किया। मैं किसी एयर-कंडीशन्ड बॉक्स में नहीं बैठा, जो 45,000 दर्शकों के जोश और शोर से बिल्कुल अलग हो। न्यूजीलैंड ने जितने रन बनाए, उससे ज्यादा मुझे सेल्फी देनी पड़ीं, लेकिन मैच और जीत का पूरा मजा आया।' उनके इस ट्वीट पर फैंस ने जमकर रिएक्ट किया और कुछ ही घंटों में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच का पूरा हाल
नागपुर में खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बावजूद पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया और 35 गेंदों में 84 रन ठोक दिए। उनकी पारी में आठ छक्के और पांच चौके शामिल थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान दिया, जबकि रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन का स्कोर बनाया।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की पलटवार कोशिश नाकाम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी। भारत की जीत 48 रनों से दर्ज हुई। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने मजबूत नहीं दिखी और रन रेट लगातार दबाव में रहा। विस्फोटक पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह पारी उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बेहतरीन पारियों में गिनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed