फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rohit sharma returned to form

INDvNZ: भारत ने की पारी घोषित, न्यूजीलैंड को दिया 434 रन का लक्ष्य

Sun, 25 Sep 2016 02:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 02:42 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma returned to form
मैच के दौरान करारा शॉट लगाते भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा
टेस्ट के चौथे दिन रोहित शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय क्रिकटे टीम मजबूत स्थिति में नजर आई। वहीं विकेट के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के हौंसले पस्त होते दिखाई दिए। पहली पारी में भारत को 56 रनों की बढ़त मिल ही गई थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट गवाए और 377 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन

   
रोहित शर्मा 68 रन और रविंद्र जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद रहे। टेस्ट क्रिकेट में इतना बड़ा लक्ष्य कभी हासिल नहीं किया गया है। भारत ने चौथे दिन सुबह 159/1 से आगे खेलना शुरू किया। सेंटनर ने विजय को एलबीडब्ल्यू किया।
विज्ञापन


विजय 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली दूसरी पारी में भी असफल रहे और क्रैग की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेट गवा बैठे। ईश सोढ़ी ने उनका कैच लपका। उन्होंने 18 रन बनाए। विराट पहली पारी में भी मात्र 9 रन बनाकर आउट हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बाद आए चेतेश्वर पुजारा 78 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में रहाणे और रोहित को जोड़ी ने भारतीय पारी को कुछ समय के लिए संभाला लेकिन वे 40 रन बनाने के बाद सेंटनर की गेंद का शिकार हो गए। बाद में रविंद्र जडेजा ने रोहित का भरपूर साथ दिया। पिच पर जैसे ही जडेजा ने अर्द्धशतक बनाया वैसे ही कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed