Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ravi Shastri Calls Abhishek Sharma’s Three Ducks a ‘Positive’ Ahead of India vs South Africa Clash

Abhishek Sharma: टी20 विश्वकप में तीन शून्य एक सकारात्मक संकेत? अभिषेक शर्मा पर शास्त्री का चौंकाने वाला बयान

Sun, 22 Feb 2026 03:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Feb 2026 03:06 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 में लगातार तीन डक झेलने के बावजूद रवि शास्त्री ने अभिषेक शर्मा का बचाव किया है। उनका मानना है कि यह स्थिति सकारात्मक भी हो सकती है और वह अहम मैचों में बड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं। शास्त्री ने भारतीय टीम को संतुलित बताया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले को कड़ा और रोमांचक करार दिया।

विज्ञापन
Ravi Shastri Calls Abhishek Sharma’s Three Ducks a ‘Positive’ Ahead of India vs South Africa Clash
अभिषेक शर्मा पिछली लगातार तीन पारियों में खाता नहीं खोल सके - फोटो : PTI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2026 में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। तीन मैचों में वह खाता भी नहीं खोल सके और लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए। ऐसे में आलोचनाएं तेज हो गईं, लेकिन पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इसे अलग नजरिए से देखने की सलाह दी है। भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर-8 मुकाबले से पहले शास्त्री ने चौंकाने वाला बयान दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

शास्त्री का बड़ा बयान
शास्त्री ने कहा, 'मैं इसे सकारात्मक रूप में देखता हूं कि अभिषेक शर्मा तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं। हो सकता है वह टूर्नामेंट के अहम दौर के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ बचाकर रख रहे हों। दूसरी टीमें इस बात से थोड़ा चिंतित होंगी कि अभी तक उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं।' उनका मानना है कि बड़े खिलाड़ी अक्सर महत्वपूर्ण मैचों में अपनी असली क्षमता दिखाते हैं और अभिषेक भी ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले?
शास्त्री का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम संतुलित है और प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव की संभावना कम है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में भारत ने दो बदलाव किए थे, कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को आराम देकर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था।

इस पर शास्त्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि टीम लगभग वही रहेगी। आपके पास गहराई है, विकल्प हैं और हर परिस्थिति के लिए तैयारी है। जब ओस होती है, तो अतिरिक्त गेंदबाज़ी विकल्प की जरूरत होती है। मुझे नहीं लगता कि टीम ज्यादा छेड़छाड़ करेगी।'
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका पर भी नजर
शास्त्री ने दक्षिण अफ्रीका की टीम की भी तारीफ की और मुकाबले को रोमांचक बताया। उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका कोई कमजोर टीम नहीं है। उनमें आत्मविश्वास है और यह मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है। यह 2024 विश्व कप फाइनल की पुनरावृत्ति भी है, इसलिए सभी उत्साहित हैं।' भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह भिड़ंत टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed