फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   PT Usha, Virat Kohli and other players expressed grief on Lata Mangeshkar demise

Lata Mangeshkar Demise: लता मंगेशकर के निधन से खेल जगत में शोक की लहर, पीटी उषा-विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों ने जताया दुख

Sun, 06 Feb 2022 02:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 02:01 PM IST
सार

लता मंगेशकर के निधन पर पीटी उषा, विराट कोहली, वीरेन्द्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और आकाश चोपड़ा ने शोक जताया है। लता जी के करीबी सचिन तेंदुलकर के लिए यह बड़ी क्षति है। सचिन उन्हें अपनी मां का दर्जा देते थे। 

विज्ञापन
PT Usha, Virat Kohli and other players expressed grief on Lata Mangeshkar demise
लता मंगेशकर - फोटो : फाइल

विस्तार

भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैली हुई है। देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। कई खिलाड़ियों ने लता जी के निधन पर दुख जताया है। विराट कोहली, पीटी उषा, वीरेन्द्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और आकाश चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों ने लता जी के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। क्रिकेट के खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर लता जी के सबसे करीब थे। सचिन उन्हें अपनी मां का दर्जा देते थे। लता जी का निधन सचिन के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी बड़ी क्षति है। 
विज्ञापन


लता जी ने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब था। लगभग 29 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। वसंत पंचमी के दिन उनकी हालत नाजुक हो गई थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। छह फरवरी की सुबह आठ बजे के करीब उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन


एथलीट पीटी उषा ने लता मंगेशकर ने निधन पर दुख जताते हुए लिखा "भारत रत्न लता मंगेशकर दीदी के निधन से आज एक युग का अंत हो गया। हम सब उनकी सुरीली आवाज सुनते हुए बड़े हुए हैं उनकी आवाज हमारे जीवन में हमेशा गूंजती रहेगी। ओम शांति"
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लता के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा "लता जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। उनके मधुर गीतों ने दुनिया भर में लाखों लोगों के दिल को छुआ। सभी गानों और यादों के लिए धन्यवाद। परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।"

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा "लता मंगेशकर नम्रता और सादगी की प्रतिमूर्ति थीं और इसलिए महान थीं.. सभी उनसे सीख सकते थे। किशोर कुमार और अब उनकी मौत से मैं टूट गया हूं!"

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा "भारत ने आज अपनी स्वर कोकिला खो दी। इस मुश्किल घड़ी में मेरी दुआएं लता दीदी के परिवार के साथ हैं। ओम शांति"


पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा "एक युग का अंत। अनगिनत यादों के लिए धन्यवाद… भगवान आपकी आत्मा को शांति दे लता मंगेशकर जी"

भारत की अंडर-19 टीम के कोच और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "भारत रत्न लता मंगेशकर दीदी के निधन की खबर पाकर दुख हुआ। उनकी आवाज और धुन अमर रहेगी। दुनिया भर में उनके परिवार, दोस्तों और लाखों प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति"

पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा "भारत की स्वर कोकिला, एक आवाज जो गूंजती रहेगी, जो दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए खुशी और आनंद लेकर आई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति"

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजीत अगरकर ने लिखा "अविश्वसनीय रूप से दुखद... परिवार के प्रति गहरी संवेदना। सभी अद्भुत यादों के लिए धन्यवाद, लता मंगेशकर, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"

भारतीय वनडे टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा "आपके संगीत ने हमारी आत्मा को छू लिया और हमारे मुस्कुराने की वजह बना। लता मंगेशकर जी भगवान आपकी आत्मा को शांति  दे। आपकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed