PSL 2026: पाकिस्तानी लीग में खेल रहे कॉनवे-वॉर्नर, पर दिल IPL के साथ; पीसीबी और मोहसिन नकवी की फिर हुई किरकिरी
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलते हुए भी डेवोन कॉनवे का CSK के लिए ट्वीट करना विवाद का कारण बन गया। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि IPL का आकर्षण खिलाड़ियों के बीच कितना मजबूत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉनवे ने मंगलवार तो अपने ट्वीट में लिखा कि सीएसके को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हारते देखना उन्हें अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि पीएसएल की वजह से वह आईपीएल में नहीं खेल पा रहे हैं, लेकिन उनका दिल अब भी सीएसके के साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि चेपॉक में टीम जरूर वापसी करेगी और बदला लेगी। वहीं, वॉर्नर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें ऑरेंज आर्मी के फैंस कहते दिख रहे हैं, 'हम वॉर्नर तक एक मैसेज पहुंचाना चाहते हैं कि जब भी खराब दौर से गुजर रहे होते हैं तो आप ही हैं जो हमारा समर्थन करते रहे हैं। आपका शुक्रिया और ऑरेंज आर्मी की तरफ से बहुत-बहुत प्यार।' वॉर्नर आईपीएल शुरू होने से पहले भी एसआरएच को लेकर पोस्ट कर चुके हैं।
A post shared by SunRisers Hyderabad's OAF Fan Club (@orangearmyforever)
कॉनवे और वॉर्नर का पोस्ट ऐसे समय आया है जब वह पीएसएल में अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में उनका आईपीएल टीम के लिए खुलकर समर्थन करना कई लोगों को पसंद नहीं आ सकता है। वैसे ही पाकिस्तानी सुपर लीग का बुरा हाल हो रखा है। लीग बंद दरवाजे के पीछे खेला जा रहा है। साथ ही कई खिलाड़ी और कमेंटेटर्स लीग छोड़कर आईपीएल से जुड़ रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और मोहसिन नकवी के पसीने छूट गए हैं। इस पूरे मामले के बाद नकवी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना भी हुई थी। इतना ही नहीं, पीएसएल में बॉल टेम्परिंग विवाद ने लीग की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े किए हैं।
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो कि पाकिस्तान सुपर लीग का ही बताया जा रहा है। इस वीडियो के मुताबिक, एक-दो दिन पहले लाहौर में आंधू-तूफान ने तबाही मचाई थी। इसी कड़ी में स्टेडियम में कवर्स लगाने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, आंधी इतनी तेज थी कि उसने कवर्स को भी उड़ा दिया और वहां मौजूद खिलाड़ी और स्टाफ भी गिर पड़े। इस फैंस का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है। फैंस इस पर धुरंधर फिल्म का गाना 'आंधी बन कर आऊं' कमेंट कर रहे हैं।