फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Politics Hurting World Cricket: Lalit Modi Says IPL Biggest Winner Amid India–Pakistan T20 World Cup Row

T20 WC: अब तो भगोड़े ललित मोदी ने भी PAK को लताड़ा, कहा- राजनीति के दबाव में लिए फैसलों से क्रिकेट को नुकसान

Wed, 04 Feb 2026 09:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Feb 2026 09:18 AM IST
सार

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला लिया है। इस फैसले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राजनीति विश्व क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रही है। ललित मोदी के मुताबिक, इस टकराव में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमजोर होगा और आईपीएल जैसी फ्रेंचाइजी लीग्स और मजबूत बनेंगी। अगर बहिष्कार जारी रहा, तो क्रिकेट मैदान में नहीं, बल्कि फैसलों की टेबल पर हारता नजर आएगा।

विज्ञापन
Politics Hurting World Cricket: Lalit Modi Says IPL Biggest Winner Amid India–Pakistan T20 World Cup Row
ललित मोदी ने पाकिस्तान टीम को लताड़ा है - फोटो : ANI/Instagram

विस्तार

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पैदा हुआ विवाद अब सिर्फ एक मैच तक सीमित नहीं रहा है। पाकिस्तान द्वारा ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करने पर पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ललित मोदी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और उसके अध्यक्ष ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी को भी लताड़ा है। उनका साफ कहना है कि जब खेल में राजनीति घुसती है, तो नुकसान क्रिकेट का होता है और फायदा सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट को।
विज्ञापन

ललित मोदी का सीधा आरोप
आईएएनएस से बातचीत में ललित मोदी ने पाकिस्तान के फैसले की आलोचना करते हुए कहा, 'क्रिकेट मैदान में तय होने के लिए बना है, बोर्डरूम या बहिष्कार के जरिए नहीं। जब राजनीति खेल में घुसती है, तो खेल हारता है, लेकिन फैंस हमेशा याद रखते हैं कि किसने प्रतिस्पर्धा का साथ दिया।' उनका मानना है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले जैसे हाई-वोल्टेज मैच क्रिकेट की आत्मा हैं और ऐसे मुकाबलों से पीछे हटना खेल भावना के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Politics Hurting World Cricket: Lalit Modi Says IPL Biggest Winner Amid India–Pakistan T20 World Cup Row
ललित मोदी ने पाकिस्तान टीम को लताड़ा है - फोटो : ANI/Instagram
चयनात्मक बहिष्कार पर उठे सवाल
पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ मैच से हटने का फैसला किया है, जो सरकारी निर्देशों के बाद लिया गया बताया जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तान टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में हिस्सा लेगा। यह चयनात्मक बहिष्कार कई सवाल खड़े करता है, खासकर तब जब भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता को विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टक्कर माना जाता है।
विज्ञापन

आईसीसी और अंक तालिका पर असर
इस पूरे घटनाक्रम के बाद आईसीसी स्टेकहोल्डर्स से सलाह-मशविरा कर रही है। टूर्नामेंट नियमों के मुताबिक, किसी टीम के मैच से हटने पर विरोधी टीम को अंक मिल सकते हैं। ऐसे में अगर बहिष्कार कायम रहता है, तो भारत को बिना खेले अंक मिलना लगभग तय है, जिससे ग्रुप की तस्वीर शुरुआत में ही बदल सकती है। साथ ही आईसीसी पीसीबी पर बड़ी कार्रवाई भी कर सकता है। मैच का बहिष्कार करने पर पाकिस्तान को भारी आर्थिक नुकसान होना तय माना जा रहा है। स्पॉनर्स और स्टेकहोल्डर्स को हुए नुकसान की भरपाई आईसीसी पीसीबी से कर सकता है। ऐसे में पाकिस्तान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

Politics Hurting World Cricket: Lalit Modi Says IPL Biggest Winner Amid India–Pakistan T20 World Cup Row
जय शाह-पाकिस्तान टीम-मोहसिन नकवी - फोटो : ANI/PTI
आईपीएल क्यों बन रहा है सबसे बड़ा विजेता?
ललित मोदी ने चेतावनी दी कि इसका असर भविष्य में और गहरा हो सकता है। उन्होंने कहा, 'द्विपक्षीय मैचों के ब्रॉडकास्ट राइट्स और आईसीसी की भविष्य की कमाई पर सवाल उठेंगे। ब्रॉडकास्टर्स ऊंची बोली लगाने से हिचकेंगे। इस पूरे हालात में अगर कोई फायदा उठाएगा, तो वह सिर्फ आईपीएल होगा।' उनके अनुसार, फ्रेंचाइजी क्रिकेट पहले ही दुनिया भर में केंद्र में आ चुका है।

आईपीएल बनाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
ललित मोदी ने आगे कहा, 'आईपीएल अब साल का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट बन चुका है, जो खिलाड़ियों और फैंस, दोनों को दुनियाभर में रोमांचित करता है। ब्रॉडकास्टिंग के लिहाज से भी यह सबसे परफेक्ट प्रोडक्ट है।' इस बयान ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है कि क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट धीरे-धीरे फ्रेंचाइजी लीग्स के आगे फीका पड़ रहा है।

Politics Hurting World Cricket: Lalit Modi Says IPL Biggest Winner Amid India–Pakistan T20 World Cup Row
पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI
फैंस और पूर्व खिलाड़ियों की निराशा
भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के पूर्व खिलाड़ी और फैंस इस फैसले से निराश हैं। उनका मानना है कि भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि भावनाओं, इतिहास और प्रतिस्पर्धा का संगम होता है, जिसे राजनीति की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed