सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे शोएब मलिक, ट्रक में जा घुसी पाकिस्तानी क्रिकेटर की कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक का लाहौर के नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर एक्सीडेंट (एनएचपीसी) के पास एक्सीडेंट हो गया है। सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी स्पोर्ट्स कार घुस गई। हालांकि, इस हादसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर को कोई चोट नहीं लगी है वह सुरक्षित हैं। इस हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि शोएब मलिक भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति हैं।
स्पोर्ट्स कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूटा
बता दें कि लाहौर के नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर (एनएचपीसी) के पास एक रेस्टोरेंट के नजदीक एक ट्रक खड़ा थी। जिससे जाकर शोएब मलिक की स्पोर्टस कार टकराई। कार की अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया है। इस हादसे पर अभी तक शोएब मलिक ने कोई बयान नहीं दिया है।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कंट्रोल में नहीं थी कार
पाकिस्तान की न्यूज एजेंसी जियो न्यूज के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि क्रिकेटर की स्पोर्टस कार एनएचपीसी से तेज स्पीड में निकली लेकिन वह कंट्रोल में नहीं थी। जिसकी वजह से उनकी कार फिसल गई और सीथे जाकर ट्रक से टकरा गई। गरीमत यह रही की क्रिकेटर को कोई हानि नही पहुंची।
ट्वीट कर बताया- मैं ठीक हूं
- "I am perfectly all right everybody. It was just a happenstance accident and Almighty has been extremely Benevolent. Thank you to each one of you who've reached out. I am deeply grateful for all the love and care..." ~ Shoaib Malik
— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) January 10, 2021