Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Only Gambhir to Remain with India ODI Team After 3rd NZ ODI as Batting, Bowling Coaches Join Test Preparations

तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया में क्यों होगा बंटवारा?: अकेले रह जाएंगे गौतम गंभीर! कहां जाएंगे कोटक और मोर्कल?

Mon, 09 Nov 2026 12:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Nov 2026 12:24 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद भारतीय टीम का कोचिंग स्टाफ दो हिस्सों में बंट सकता है। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन जाएंगे। वहीं, गौतम गंभीर और साईराज बहुतुले वनडे टीम के साथ रहेंगे। अंतिम फैसला गंभीर करेंगे।

विज्ञापन
Only Gambhir to Remain with India ODI Team After 3rd NZ ODI as Batting, Bowling Coaches Join Test Preparations
कोटक, गंभीर और मोर्कल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद बदलाव देखने को मिलेगा। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल वनडे टीम का साथ छोड़कर टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटेंगे। वहीं, मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले वनडे टीम के साथ बने रहेंगे। हालांकि, कोचिंग स्टाफ के सदस्यों के जाने का अंतिम फैसला गंभीर ही करेंगे।

विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 15 नवंबर को समाप्त होगी। इसके ठीक चार दिन बाद 19 नवंबर से दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होनी है। ऐसे में भारतीय टीम सीमित ओवरों की सीरीज के साथ ही टेस्ट की तैयारी भी कर रही है। टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन मुकाबले खेले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

टेस्ट की तैयारी के लिए वेलिंगटन जाएंगे कोटक और मोर्कल
भारत ए टीम की जिम्मेदारी फिलहाल ऋषिकेश कानिटकर संभाल रहे हैं। टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए सितांशु कोटक और मोर्ने मोर्कल भी उनके साथ जुड़ेंगे। दूसरी ओर, गंभीर और बहुतुले वनडे टीम के साथ रहकर आखिरी दो मुकाबलों की जिम्मेदारी संभालेंगे। कोटक ने सोमवार को हैमिल्टन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोचिंग स्टाफ की संभावित योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला गंभीर ही करेंगे।

कोटक ने कहा, ‘जाहिर है कि गौतम को यहां रहना होगा। वनडे विश्व कप आने वाला है, इसलिए वह यहीं रहेंगे और संभवत: साईराज भी यहीं रुकेंगे। मैं, मोर्ने और कुछ अन्य स्टाफ वेलिंगटन जाएंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यही योजना है, लेकिन जैसा मैंने कहा कि अंतिम फैसला गौतम ही करेंगे। इसमें बदलाव हो सकता है, लेकिन फिलहाल ऐसा ही होने की संभावना है। हम कोशिश करेंगे कि खिलाड़ियों के कार्यभार, फिटनेस और अभ्यास को ध्यान में रखते हुए परिस्थितियों के अनुसार ज्यादा से ज्यादा तैयारी कर सकें।’
विज्ञापन

तीन तेज गेंदबाज भी टेस्ट टीम के साथ रुकेंगे
टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारतीय वनडे टीम के तीन तेज गेंदबाज भी न्यूजीलैंड में रुक सकते हैं। गुरनूर बराड़, आकिब नबी और अर्शदीप सिंह टेस्ट टीम के साथ नेट गेंदबाज और रिजर्व विकल्प के तौर पर जुड़ सकते हैं। कोटक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि तीन गेंदबाज रुकेंगे। गुरनूर, शायद नबी और मुझे लगता है कि अर्शदीप भी रुक रहे हैं।’ टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी आखिरी दो वनडे मुकाबलों की योजना का हिस्सा नहीं हैं। इनमें शुभमन गिल, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज और कुलदीप यादव शामिल हैं। ये खिलाड़ी टेस्ट सीरीज से पहले वेलिंगटन में लगने वाले तैयारी शिविर से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

भारत के लिए अहम होगी टेस्ट सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड ने पिछली बार भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। ऐसे में भारतीय टीम के पास उस हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट प्रारूप में वापसी का मौका होगा।

इसके अलावा भारत की नजर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में बने रहने पर भी होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद भारत के लिए फाइनल की उम्मीदें फिर से बनी हैं। वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज के बीच बेहद कम अंतर होने के कारण भारतीय टीम को दोनों प्रारूपों की तैयारियों के लिए अपने संसाधनों का बंटवारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed