{"_id":"57e00f664f1c1be456a82572","slug":"new-zealand-cricket-team-in-kanpur-excellent-reception","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का कानपुर में शानदार स्वागत, पिच पर सुबह से शुरु होगी प्रैक्टिस","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का कानपुर में शानदार स्वागत, पिच पर सुबह से शुरु होगी प्रैक्टिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड टीम का कानपुर में हुआ भव्य स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अभ्यास मैच खत्म कर सोमवार को न्यूजीलैंड टीम शहर के लैंडमार्क होटल पहुंच गई। यहां पारंपरिक तौर तरीकों से टीम का भव्य स्वागत किया गया। भारतीय टीम की तरह ही कीवी टीम को भी रुद्राक्ष की माला में चांदी का पेंडिल दिया गया। साथ ही भारतीय टीम के 500वें मैच के उपलक्ष्य में सेलिब्रेशन केक भी काटा गया।
सोमवार को शाम पांच बजे न्यूजीलैंड की टीम होटल लैंडमार्क पहुंची। 500 वां टेस्ट मैच का मौका होने के चलते 500 लिखा हुआ विशेष कीवी केक बनवाया गया था। जिसे कप्तान के न विलियम्सन ने काटा। होटल के एमडी विकास मल्होत्रा ने विलियम्सन को अपने हांथ से केक खिलाया। वहीं पूर्व कप्तान और न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी खिलाड़ी रोस टेलर ने शैंपेन का जमकर मजा लिया। टीम का सपोर्टिंग स्टाफ सभी का वीडीयो शूट करते दिखा।
मुंह छुपा कर निकले गुप्टिल
न्यूजीलैंड के अनुभवी ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल कैमरों से खुद को बचाते हुए सीधे अंदर चले गए। जैसे ही गुप्टिल ने लैंडमार्क में पैर रखा। मीडिया के कैमरे इस खिलाड़ी की ओर घूम गए। सभी गुप्टिल को अपने कैमरे में कैद करना चाह रहे थे। भारी संख्या में कैमरों को अपनी ओर देख कर गुप्टिल ने अपने बैग और हाथ की मदद से मुंह छिपा लिया और लिफ्ट से सीधे अपने कमरे में चले गए।