{"_id":"608ac7ec90b59819b01c320f","slug":"legendary-bowlers-of-world-cricket-who-never-bowled-a-no-ball-in-full-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"..अतरराष्ट्रीय क्रिकेट के वो महान गेंदबाज, जिन्होंने कभी नहीं डाली नो बॉल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
..अतरराष्ट्रीय क्रिकेट के वो महान गेंदबाज, जिन्होंने कभी नहीं डाली नो बॉल
Thu, 29 Apr 2021 08:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 29 Apr 2021 08:41 PM IST
सार
क्रिकेट के नियमों में बदलाव के बाद नो बॉल का मैच के परिणाम पर काफी असर देखा गया है। नो बॉल पर फ्री हिट मिलने से बल्लेबाज छक्का भी मार सकता है और आउट हुए बल्लेबाज को जीवनदान तक मिल सकता है।
विज्ञापन
इमरान खान और कपिल देव (फाइल फोटो)
विस्तार
क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा हुआ खेल है। एक भी गेंद खेल की बाजी पलट सकती है। अगर मैच अंतिम पड़ाव में हो तो उस दौरान डाली गई नो बॉल बैटिंग टीम के मनोबल को सातवें आसमान पर पहुचा देती है। क्रिकेट के नियमों में बदलाव के बाद नो बॉल का मैच के परिणाम पर काफी असर देखा गया है। नो बॉल पर फ्री हिट मिलने से बल्लेबाज छक्का भी मार सकता है और आउट हुए बल्लेबाज को जीवनदान तक मिल सकता है। ऐसे में गेंदबाजी टीम अपने खिलाड़ियों को सतर्क और सावधान होकर गेंद फेंकने की सलाह देती है। फिर भी, कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपने पूरे करियर में कभी भी नो-बॉल नहीं फेंकी। आइए जानते हैं कौन है वो मशहूर खिलाड़ी?
विज्ञापन
लांस गिब्स
वेस्टइंडीज के लांस गिब्स एक सफल गेंदबाज माने जाते रहे हैं। अपने क्रिकेट जीवन में इन्होंने कभी नो बॉल नहीं डाली। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 79 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले खेल कर 311 विकेट लिए।
विज्ञापन
डेनिस लिली
डेनिस लिली ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक महान गेंदबाज रह चुके हैं। 13 साल के अपने क्रिकेट जीवन में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 70 टेस्ट मैच में 355 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा 63 वनडे में 103 विकेट चटकाए। डेनिस लिली की गेंद पर गजब की पकड़ थी। क्रिकेट करियर में ये आज तक नो बॉल नहीं फेंके
विज्ञापन
इयान बॉथम
इयान बॉथम का नाम दुनिया के महान ऑल राउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। इंग्लैंड के लिए 15 साल तक क्रिकेट खेला जिसमें उन्होंने 102 मैचों में 5200 रन बनाने के साथ-साथ 383 विकेट लिए। इस महान खिलाड़ी ने अपने करियर में नो बॉल कभी नहीं डाली ।
कपिल देव
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव ने कभी भी नो बॉल नहीं फेंका। वह भारत के सबसे काबिल और बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे। भारतीय क्रिकेट की चर्चा उनके बिना अधूरी है। कपिल देव ने अपने क्रिकेट के समय में भारत के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले हैं।
इमरान खान
पाकिस्तान क्रिकेट में आज भी इमरान खान का नाम अदब से लिया जाता है। वो एक करिश्माई कप्तान के रूप में जाने जाते थे। इमरान खान ने अब तक 88 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3807 रन बनाए और 362 विकेट हासिल किए। उन्होंने भी अपने क्रिकेट करियर में कभी भी नो बॉल नहीं डाली । उनकी कप्तानी में पाक क्रिकेट टीम ने 1992 में वनडे विश्व कप जीता था।