IND vs IRE T20 Live Streaming: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज बराबर करने उतरेगा भारत? जानें कब-कहां देखें मुकाबला
India vs Ireland (IND vs IRE) 2nd T20 Live Streaming, Telecast: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। पहले मैच में हार झेलने के बाद अब श्रेस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में वापसी और बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि इस मुकाबले का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग कब और कहां देखी जा सकेगी।
विस्तार
पहले टी20 मुकाबले में मिली चौंकाने वाली हार के बाद भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों पर रविवार को यहां होने वाले दूसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी गलतियों को सुधारने का भारी दबाव होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम का लक्ष्य इस आखिरी मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल करने का होगा।
टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अपना पहला मैच खेल रही चैंपियन भारतीय टीम को शुक्रवार को बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे और फिर भारत को 148 रनों पर समेटकर इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ अपनी पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। श्रेयस अय्यर के लिए भी कप्तान के तौर पर यह शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, जो 963 दिनों के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वापसी कर रहे थे।
आइए जानते हैं कि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर होगी और इसको लाइव कैसे देख सकते हैं...
दोनों टीमों का आधिकारिक स्क्वाड
- भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
- आयरलैंड की टीम: लॉर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।
हम यहां आपको भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
- भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 28 जून यानी रविवार को खेला जाएगा। - भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच स्टॉर्मोंट का सिविल सर्विस क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। - भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 5:30 बजे होगा। - भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कहां देख पाएंगे?
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।