{"_id":"69ec54d1ac51dc1d020b1bbe","slug":"ipl-2026-most-balls-faced-by-batter-inside-powerplay-in-an-ipl-innings-only-three-instances-who-on-the-list-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल इतिहास के तीन मौके, जब एक ही बल्लेबाज खेल गया पावरप्ले के छह में से 5 ओवर; लिस्ट में कौन-कौन?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: आईपीएल इतिहास के तीन मौके, जब एक ही बल्लेबाज खेल गया पावरप्ले के छह में से 5 ओवर; लिस्ट में कौन-कौन?
Sat, 25 Apr 2026 11:14 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:14 AM IST
सार
आईपीएल इतिहास में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ जब एक बल्लेबाज ने पावरप्ले के छह में से लगभग पांच ओवर अकेले खेले। मिचेल मार्श, शिखर धवन और साई सुदर्शन इस खास लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन
मिचेल मार्श, शिखर धवन, साई सुदर्शन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2026 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। बेंगलुरु ने 206 रन के लक्ष्य को पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। आरसीबी ने 18.5 ओवर में ही चेज कर लिया। हालांकि, इस मैच में एक रिकॉर्ड ऐसा भी बना, जिसनें फैंस को चौंका दिया। मैच के दौरान गुजरात की पारी में साई सुदर्शन ने पावरप्ले के छह ओवर में से लगभग पांच ओवर अकेले खेल लिए और एक दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ था। यह कुल मिलाकर आईपीएल इतिहास में तीसरी बार था, जब किसी मैच में एक बल्लेबाज ने पावरप्ले में छह में से लगभग पांच ओवर अकेले खेले हों। आइए पूरी लिस्ट जानते हैं...
विज्ञापन
सुदर्शन का दमदार प्रदर्शन, पावरप्ले में रचा खास रिकॉर्ड
साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में पावरप्ले के दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। पहले छह ओवरों में उन्होंने अकेले 29 गेंदों का सामना किया और 46 रन बनाए। इस दौरान गुजरात टाइटंस का कोई विकेट नहीं गिरा, जबकि दूसरे छोर पर शुभमन गिल ने सिर्फ सात गेंदें खेलीं। आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड मिचेल मार्श के नाम है। उन्होंने 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ इकाना में पावरप्ले में 36 गेंदों में से 30 गेंदें खेली थीं और 60 रन बनाए थे। वहीं शिखर धवन भी 29 गेंदों का सामना कर चुके हैं। उन्होंने 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते हुए वानखेड़े मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले की 36 गेंदों में से 29 गेंदें खेली थीं और 42 रन बनाए थे। सुदर्शन अब इस खास सूची में शामिल हो गए हैं।
पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज:

| खिलाड़ी | रन (गेंद) | टीम-खिलाफ | स्थान | साल |
|---|---|---|---|---|
| मिचेल मार्श | 60 (30) | LSG vs MI | लखनऊ | 2025 |
| शिखर धवन | 42 (29) | SRH vs MI | वानखेड़े | 2015 |
| साई सुदर्शन | 46 (29) | GT vs RCB | बंगलूरू | 2026 |
विज्ञापन
विज्ञापन
साई सुदर्शन ने पावरप्ले में 46 रन बनाकर गुजरात टाइटंस के लिए एक अहम उपलब्धि हासिल की है। यह टीम के इतिहास में पावरप्ले के दौरान तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस सूची में सबसे ऊपर ऋद्धिमान साहा हैं, जिन्होंने 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में 54 रन बनाए थे। वहीं दूसरे स्थान पर जोस बटलर हैं, जिन्होंने 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 47 रन जड़े। सुदर्शन की इस पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया और टीम को बड़े स्कोर की नींव रखने में मदद की।