फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Immediately after losing to Punjab, Chennai Super Kings set unwanted record, surpassing West Indies

IPL 2026: पंजाब से हारते ही चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा

Sat, 04 Apr 2026 01:15 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 04 Apr 2026 01:15 PM IST
सार

पंजाब के खिलाफ हार चेन्नई की इस सीजन लगातार दूसरी हार रही। सीएसके की टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार छह मैच गंवा चुकी है और चेपॉक का किला ढह रहा है। यह सिर्फ दूसरी बार है, जब टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए हैं। इससे पहले ऐसा साल 2022 में रवींद्र जडेजा की कप्तानी में हुआ था।

विज्ञापन
IPL 2026: Immediately after losing to Punjab, Chennai Super Kings set unwanted record, surpassing West Indies
पंजाब बनाम चेन्नई - फोटो : IANS

विस्तार

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच दिलचस्प मुकाबला खेला गया। इस मैच में 210 रन का लक्ष्य देने के बावजूद सीएसके की टीम हार गई। पंजाब ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस हार के साथ ही चेन्नई की टीम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 
विज्ञापन

पंजाब के खिलाफ 200+ बनाने के बाद हार
आईपीएल की मजबूत टीम मानी जाने वाली पांच बार की चैंपियन सीएसके के लिए पंजाब किंग्स सबसे बड़ा खतरा साबित हुई है। पंजाब ने एक बार फिर से सीएसके के खिलाफ 200 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया। पंजाब ने सीएसके के खिलाफ कुल पांचवीं बार 200 से अधिक रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई के खिलाफ छह में से पांच बार जीता पंजाब
चेन्नई ने कुल छह बार पंजाब के खिलाफ 200 या उससे अधिक रन पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया और पांच बार उन्हें हार मिली है। टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद सबसे ज्यादा मैच गंवाने के मामले में सीएसके की टीम पहले नंबर पर है। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज है जो 200 से अधिक रन बनाने के बाद भी चार बार हारी है। 
विज्ञापन

नौ बार 200+ का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया
शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया। आईपीएल 2025 में पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। यह आईपीएल इतिहास का सफलतम चेज है। पंजाब की टीम ओवरऑल नौ बार 200 या उससे अधिक का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर चुकी है। आईपीएल में पंजाब के इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई टीम नहीं है। ओवरऑल टी20 में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है, जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सात बार यह उपलब्धि हासिल की है।

मैच में क्या हुआ?
मैच पर नजर डालें तो टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने आयुष म्हात्रे के 43 गेंदों पर पांच छक्कों और छह चौकों की मदद से बनाए 73 रनों की पारी की बदौलत पांच विकेट पर 209 रन बनाए थे। इसके अलावा शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर 45 और सरफराज खान ने 12 गेंदों पर एक छक्के और छह चौकों की मदद से 32 रन बनाए।

पंजाब ने प्रियांश के 11 गेंदों पर 39, प्रभसिमरन के 34 गेंदों पर 43, और कप्तान श्रेयस अय्यर के 29 गेंदों पर तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से बनाए 50 रनों की मदद से 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed