फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: Another Blow for CSK? Hussey Gives Big Update on Ayush Mhatre’s Injury After Khaleel Setback

CSK फैंस के लिए बुरी खबर!: क्या खलील के बाद आयुष म्हात्रे भी होंगे लीग से बाहर? हसी ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट

Sun, 19 Apr 2026 01:16 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 19 Apr 2026 01:16 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स को चोटों का झटका लग सकता है। आयुष म्हात्रे की फिटनेस पर सवाल बने हैं, जबकि खलील अहमद पहले ही बाहर हैं। कोच माइक हसी ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और फैसला मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगा।

विज्ञापन
IPL 2026: Another Blow for CSK? Hussey Gives Big Update on Ayush Mhatre’s Injury After Khaleel Setback
आयुष म्हात्रे - फोटो : PTI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। म्हात्रे की चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका है। उसके लिए यह निश्चित रूप से बुरा है। 
विज्ञापन

'म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग टियर'
हसी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यह हैमस्ट्रिंग टियर है। पता नहीं यह कितना बुरा है। हम शायद अगले दिन उसका स्कैन करेंगे। मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन हां, यह काफी बुरा लग रहा है। बदकिस्मती से, उसका बाहर होना एक बड़ा नुकसान होगा क्योंकि वह हमारे लिए अच्छे टच में था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'आयुष को खोना निराशाजनक'
उन्होंने आगे कहा, 'वह एक रोमांचक युवा प्रतिभा है, लेकिन इससे किसी और को मौका मिलेगा, इसलिए यह भी रोमांचक है। हमारे पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें मौका नहीं मिला है, इसलिए उनमें से किसी एक के लिए यह रोमांचक होगा। आयुष को खोने से हम जितना निराश हैं, मुझे नहीं पता कि यह कितने समय तक रहेगा, लेकिन एक नए खिलाड़ी का आना और मौका मिलना रोमांचक है।'
विज्ञापन

म्हात्रे ने अब तक शानदार खेल दिखाया
एसआरएच के खिलाफ मैच में सीएसके को जीत के लिए 195 रन का लक्ष्य मिला था। संजू सैमसन का विकेट गिरने के बाद सीएसके की पारी के दूसरे ओवर में गुरजपनीत सिंह की जगह म्हात्रे एक इम्पैक्ट सब के तौर पर आए। 18 साल के म्हात्रे शानदार फॉर्म में दिखे और 13 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। 

रन लेने के दौरान खिंची हैमस्ट्रिंग
पारी के दौरान पांचवें ओवर की दूसरी गेंद के बाद, दूसरा रन लेने की कोशिश में म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग खिंच गई। उन्होंने रन पूरा किया लेकिन दर्द से जमीन पर बैठ गए। फिजियो तुरंत दौड़कर आए। म्हात्रे ने मैदान से बाहर जाने के बजाय बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और कुछ ही गेंदों के बाद अपना विकेट गंवा दिया।

सीएसके के चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट
म्हात्रे सीएसके की इंजरी लिस्ट में सबसे नए नाम हैं, क्योंकि तेज गेंदबाज खलील अहमद और नाथन एलिस पहले ही चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और सीजन में एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चोट लगी थी। सीएसके को इस मैच में 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम की सीजन के चौथे मैच में छठी हार थी। अंकतालिका में सीएसके सातवें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed