{"_id":"67e79ccba5a82260940bbfc3","slug":"ipl-2025-i-don-t-understand-why-dhoni-comes-to-field-late-shane-watson-angry-after-csk-loss-vs-rcb-2025-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'समझ नहीं आता धोनी देर से मैदान पर क्यों आते हैं?' चेन्नई की हार के बाद फूटा वॉटसन का गुस्सा, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'समझ नहीं आता धोनी देर से मैदान पर क्यों आते हैं?' चेन्नई की हार के बाद फूटा वॉटसन का गुस्सा, जानें
Sat, 29 Mar 2025 12:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:48 PM IST
सार
धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पिछले संस्करण में भी निचले क्रम में बल्लेबाजी की थी। शुक्रवार की रात को कप्तान गायकवाड़ के नंबर तीन पर चार गेंदों पर शून्य पर आउट होने के कारण सीएसके का शीर्ष और मध्य क्रम चरमरा गया। ऐसे में धोनी की विस्फोटक पारी भी काम नहीं आ सकी, क्योंकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
वॉटसन और धोनी
- फोटो : Instagram/IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति से हैरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आता कि एमएस धोनी निचले क्रम में बल्लेबाजी क्यों कर रहे हैं। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके को 50 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। वॉटसन को यह भी लगता है कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पारी की शुरुआत करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
'धोनी को देखने सब आते हैं'
रविचंद्रन अश्विन को धोनी से पहले भेजा गया। वह खुद नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए, लेकिन यह प्रयास बेकार गया क्योंकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। धोनी के क्रीज पर आने से पहले ही मैच लगभग खत्म हो चुका था। वॉटसन ने कहा, 'यही वह चीज है जिसे देखने के लिए सीएसके के फैंस आते हैं, धोनी की 16 गेंदों पर 30 रन की पारी।'
जब मिले पुराने यार...चेन्नई की हार के बाद कोहली-कार्तिक से इस अंदाज में मिले धोनी

'धोनी को अश्विन से पहले आना चाहिए था'
वॉटसन ने कहा, 'मुझे उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आते देखना बहुत अच्छा लगता। मेरी राय में उन्हें अश्विन से पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। खेल की स्थिति को देखते हुए धोनी इसी तरह 15 और गेंदों तक खेल सकते थे। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने लगातार दिखाया है कि वह अभी भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं। मेरा मानना है कि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर लाया जाना चाहिए ताकि हम उनकी पूरी ताकत देख सकें।'

पिछले सत्र भी धोनी ने निचले क्रम में की थी बल्लेबाजी
धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पिछले संस्करण में भी निचले क्रम में बल्लेबाजी की थी। शुक्रवार की रात को कप्तान गायकवाड़ के नंबर तीन पर चार गेंदों पर शून्य पर आउट होने के कारण सीएसके का शीर्ष और मध्य क्रम चरमरा गया। वॉटसन ने कहा, 'राहुल त्रिपाठी को ओपनिंग के लिए भेजने जैसे कुछ फैसले देखकर निराश हूं। ऋतुराज गायकवाड़ एक बेहतरीन ओपनर हैं, फिर भी उन्हें बाद में आना पड़ा। यहां तक कि ऋतुराज ने जो शॉट खेले, उनमें से एक जिसमें उन्होंने हेजलवुड के खिलाफ खुद को जगह देकर ऑफसाइड में मारने की कोशिश की, वह भी गलत था।'
IPL 2025 Points Table: क्या आरसीबी के लिए 'ई साला कप नामदे' होगा? चेन्नई सुपर किंग्स के नेट रन रेट को बड़ा झटका

'सैम करन को सातवें नंबर पर भेजना चाहिए था'
वॉटसन ने कहा, 'आमतौर पर, ऋतुराज मैदान पर खड़े रहने में विश्वास रखते हैं और स्ट्राइक रोटेट करते हैं, लेकिन उनके उस शॉट से पता चला कि वह दबाव में थे। दीपक हुड्डा फिलहाल खेलने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने हर एक गेंद ऐसे खेली जैसे वह बचने की कोशिश कर रहे हों। नंबर पांच पर सैम करन से बल्लेबाजी कराना भी गलत फैसला था। मैं उन्हें नंबर सात बल्लेबाज के रूप में देखता हूं। अभी सीएसके ने टीम संयोजन सही नहीं बनाए हैं और उन्हें कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। यदि वे इसी बल्लेबाजी क्रम के साथ बने रहते हैं, तो यह रिस्क होगा।'

वॉटसन धोनी की विकेटकीपिंग के कायल
वॉटसन और आकाश चोपड़ा दोनों ने 43 साल की उम्र में भी धोनी के कीपिंग कौशल की सराहना की। वॉटसन ने कहा, 'विकेटकीपिंग के नजरिए से धोनी अभी भी पहले की तरह ही फुर्तिले हैं। एक पल में गिल्लियां बिखेर देते हैं। इससे मुझे पता चलता है कि उनका खेल अभी भी बढ़िया है और वह पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, आकाश चोपड़ा ने कहा, 'अगर CSK ने धोनी को पहले भेजा होता, तो उनके पास जीत की बेहतर संभावना होती। बेशक, दर्शकों ने शुक्रवार रात धोनी की छोटी पारी देखी, लेकिन उन्हें बहुत पसंद आया होगा। अगर माही पहले आते तो CSK के पास जीत का मौका होता।'
IPL 2025: धोनी ने तोड़ा 'मिस्टर आईपीएल' रैना का बड़ा रिकॉर्ड; जडेजा ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

'सिर्फ धोनी ऐसी स्टंपिंग कर सकते हैं'
चोपड़ा ने यह भी बताया कि धोनी को क्या अलग बनाता है। उन्होंने कहा, 'शानदार विकेटकीपिंग! खेल में सबसे तेज हाथ। जब हम विकेट के पीछे गति की बात करते हैं, तो धोनी अब भी उसकी परिभाषा हैं। हम हमेशा कहते हैं कि घर पर ऐसा करने की कोशिश मत करो क्योंकि धोनी जो भी करते हैं वह वास्तव में अनूठा है। दुनिया में केवल एक ही खिलाड़ी है जो इस तरह की स्टंपिंग इतनी सटीकता से कर सकता है और वह एमएस धोनी हैं।' सीएसके ने अब तक एक मैच जीता है और एक हारा है। उनका अगला मुकाबला रविवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स से होगा।