फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2022 Kolkata Knight Riders trolled MS Dhoni with ashes picture Ravindra Jadeja and Chennai Super Kings fans gave a befitting reply

IPL 2022: कोलकाता नाइटराइडर्स ने धोनी को किया ट्रोल, रविंद्र जडेजा सहित चेन्नई के फैंस ने दिया करारा जवाब

Sun, 09 Jan 2022 08:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 09 Jan 2022 08:49 PM IST
सार

सिडनी टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने अंतिम दो ओवरों का सामना कर मैच ड्रॉ करा लिया। इस टेस्ट की एक तस्वीर शेयर के बहाने आईपीएल की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ट्रोल कर दिया।

विज्ञापन
IPL 2022 Kolkata Knight Riders trolled MS Dhoni with ashes picture Ravindra Jadeja and Chennai Super Kings fans gave a befitting reply
महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में रोमांचक तरीके से ड्रॉ हुआ। इंग्लैंड के आखिरी दो बल्लेबाजों स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने अंतिम दो ओवरों का सामना कर मैच ड्रॉ करा लिया। इस टेस्ट की एक तस्वीर शेयर के बहाने आईपीएल की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ट्रोल कर दिया। उसके बाद स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सहित चेन्नई के फैंस कोलकाता को करारा जवाब देने में जुट गए।
विज्ञापन


दरअसल, कोलकाता ने एक फोटो कोलाज शेयर किया। इसमें ऊपर सिडनी टेस्ट की तस्वीर थी जिसमें एक बल्लेबाज को नौ फील्डर घेरे हुए हैं। वहीं, नीचे वाली तस्वीर में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से बल्लेबाजी कर रहे धोनी के आसपास कोलकाता के पांच फील्डर हैं। 2015 में चेन्नई की टीम पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। 2016 और 2017 में धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से खेले थे।
विज्ञापन


एशेज और धोनी के फोटो को शेयर करने के बाद कोलकाता फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस के निशाने पर आ गई। सबसे पहले यह काम टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने किया। कोलकाता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-जब टेस्ट क्रिकेट में एक बेहतरीन दांव आपको एक टी20 के मास्टरस्ट्रोक की याद दिलाए। इस पर जडेजा ने जवाब देते हुए लिखा- यह मास्टरस्ट्रोक नहीं है। सिर्फ दिखावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोलकाता ने धोनी की जो तस्वीर शेयर की है उसमें पीयूष चावला गेंदबाजी कर रहे हैं। दो बार कोलकाता की टीम को चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर ने 2016 में धोनी के क्रीज पर आने के बाद आक्रामक फील्डिंग लगा दी थी। माही के लिए वह सीजन ठीक नहीं रहा था। धोनी को लेग स्पिन खेलने में परेशानी होती है। उसी का फायदा गंभीर उठाना चाहते थे। कोलकाता द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर चेन्नई के फैंस को पसंद नहीं आई।



देखिए केकेआर के पोस्ट पर चेन्नई सुपरकिंग्स और धोनी के प्रशंसकों ने कैसे प्रतिक्रिया दी:











 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed