फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2022 Andy flower can become lucknow coach daniel vettori also in race

IPL 2022: लखनऊ के कोच बन सकते हैं एंडी फ्लॉवर, डेनियल विटोरी भी रेस में शामिल

Fri, 03 Dec 2021 05:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 05:47 PM IST
सार

आईपीएल की नई टीम लखनऊ एंडी फ्लॉवर को अपना हेड कोच बना सकती है। फलॉवर इससे पहले पंजाब किंग्स के मुख्य कोच थे। उनके साथ केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Andy flower can become lucknow coach daniel vettori also in race
एंडी फ्लॉवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ की टीम का हेड कोच लगभग तय हो चुका है। एंडी फ्लॉवर को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। फ्लॉवर के अलावा इस फ्रेंचाइजी ने डेनियल विटोरी का नाम भी फाइनल किया है, लेकिन फ्लॉवर को विटोरी के ऊपर तरजीह मिलना तय है। इन दोनों दिग्गजों के अला्वा दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन और ट्रेवर बेलिस भी इस रेस में शामिल थे, लेकिन इन दोनों का नाम फाइनल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


खबरों के अनुसार केएल राहुल को लखनऊ की टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। इसी वजह से उन्होंने पंजाब किंग्स से उन्हें रीटेन न करने को कहा था। ऐसे में फ्लॉवर का पंजाब का कोच बनना तय है। क्रिकबज की खबर के अनुसार राहुल और फ्लॉवर की जोड़ी कमाल की है और इन दोनों ने साथ में काम करते हुए पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। पंजाब किंग्स के लिए राहुल और फ्लॉवर ने साथ काम किया था। निश्चित रूप से इन दोनों ने ही फ्रेंचाइजी को एक दूसरे का नाम सुझाया होगा।  
विज्ञापन

अहमदाबाद की वजह से एलान में देरी

लखनऊ ने अपने कप्तान और कोच नाम भले ही लगभग तय कर लिया हो, पर इसका आधिकारिक एलान होने में काफी समय है। बीसीसीआई ने अभी तक अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी को क्लीन चिट नहीं दी है। इस फ्रेंचाइजी के मालिक सीवीसी कैपिटल्स पर सट्टेबाजी कंपनी से जुड़े होने के आरोप लगे हैं और इस मामले में अभी तक कोई स्पष्ट फैसला नहीं आया है। इसी वजह से लखनऊ की फ्रेंचाइजी को भी आगे का काम करने की अनुमति नहीं दी गई है। लखनऊ की टीम से कहा गया है कि जब तक बीसीसीआई की तरफ से न कहा जाए तब तक कोई आधिकारिक एलान न करें। 
 

अहमदाबाद की वजह से एलान में देरी

लखनऊ ने अपने कप्तान और कोच नाम भले ही लगभग तय कर लिया हो, पर इसका आधिकारिक एलान होने में काफी समय है। बीसीसीआई ने अभी तक अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी को क्लीन चिट नहीं दी है। इस फ्रेंचाइजी के मालिक सीवीसी कैपिटल्स पर सट्टेबाजी कंपनी से जुड़े होने के आरोप लगे हैं और इस मामले में अभी तक कोई स्पष्ट फैसला नहीं आया है। इसी वजह से लखनऊ की फ्रेंचाइजी को भी आगे का काम करने की अनुमति नहीं दी गई है। लखनऊ की टीम से कहा गया है कि जब तक बीसीसीआई की तरफ से न कहा जाए तब तक कोई आधिकारिक एलान न करें। 
विज्ञापन

अहमदाबाद का मामला सुलझने के बाद मेगा ऑक्शन पर फैसला

कोलकाता में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में अहमदाबाद के मामले पर चर्चा हुई। इस दौरान बताया गया कि बीसीसीआई को इस मामले पर बनाई गई कमेटी के फैसले का इंतजार है। यह कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट जारी करेगी। इसके बाद ही आईपीएल के मेगा ऑक्शन की तारीख और स्थान तय किया जाएगा। वहीं आईपीएल के मीडिया अधिकार की बोली के लिए एक बाहरी एजेंसी की सेवाएं ली जाएंगी, जो यह तय करेगी कि ई- नीलामी या फिर लिफाफे के जरिए मीडिया अधिकारों की नीलामी की जाए। अहमदाबाद का मसला सुलझने के बाद दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में इसका एलान हो सकता है और जनवरी तक नीलामी पूरी हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed