फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2020 mahendra singh dhoni and faf du plessis caught catches make fans excited

IPL 2020: 36 वर्षीय डुप्लेसिस बने सुपरमैन, बाउंड्री पर एक ही ओवर में पकड़े दो अद्भुत कैच

Sun, 20 Sep 2020 09:18 AM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अबू धाबी Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 20 Sep 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 mahendra singh dhoni and faf du plessis caught catches make fans excited
कैप पकड़ते हुए फाफ डुप्लेसी - फोटो : social media

आईपीएल 2020 की शुरुआत हो चुकी है और कल पहले ही मैच में रोमांच भरपूर्ण रहा। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ आईपीएल में खेलते दिखेंगे, इसलिए मैच का महत्व और बढ़ गया। 

विज्ञापन



मैच की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी से टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि धोनी ने यह साफ-साफ कहा कि वो पहले पिच देखना चाहते हैं, इसलिए गेंदबाजी को चुन रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स को 163 रनों का लक्ष्य दिया। 
विज्ञापन


इस सबके बीच लोगों की नजरें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर थीं, क्योंकि वो एक साल के अंतराल में मैदान में उतरे थे। हालांकि धोनी ने अपने किसी भी फैन को निराश नहीं किया लेकिन उनका एक डीआरएस का फैसला गलत साबित हुआ। 39 वर्षीय धोनी ने लुंगी एनगिडी की गेंद पर लेग साइड डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा और अपने फैंस को अपने प्रदर्शन से निराश नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बल्लेबाजी के दौरान धोनी को खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। इसके अलावा एक और सीनियर खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस ने दो शानदार कैच पकड़कर दर्शकों में जोश भर दिया। एक कैच पकड़कर उन्होंने सौरभ तिवारी को आउट किया, यह कैच बाउंड्री पर पकड़ा। इसके अलावा दूसरी कैच भी बाउंड्री पर ही पकड़ी लेकिन इस बार उन्होंने मुंबई इंडियंस के शानदार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को आउट किया। 

   

चेन्नई सुपर किंग्स के इन बेहतरीन खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के तीन अहम विकेट लिए और अपने जीत में बड़ा योगदान दिया। दोनों खिलाड़ियों ने हार्दिक पांड्य और कुणाल पांड्या को पवेलियन का रास्ता दिखाया और सौरभ तिवारी को भी अर्धशतक बनाने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed