फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL-14: After understanding Rishabhs gestures, Avesh Khan put his balls, which confused even batsmen like Dhoni

आईपीएल-14: ऋषभ के इशारों को समझकर बॉल डालते थे आवेश खान, धोनी जैसे बल्लेबाज भी खा गए गच्चा

Mon, 10 May 2021 04:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 10 May 2021 04:14 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान चंद दिनों में स्टार बनकर उभरे हैं। उनके सामने बड़े बल्लेबाजों ने भी घुटने टेक दिए। 
 

विज्ञापन
IPL-14: After understanding Rishabhs gestures,  Avesh Khan put his balls, which confused even batsmen like Dhoni
आवेश खान

विस्तार

आईपीएल- 14 को कोविड-19 के कहर के कारण बीच में रोक दिया गया है, लेकिन अब तक हुए 29 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान छा गए हैं। वे चंद दिनों में आईपीएल-14 स्टार बनकर उभरे हैं। उन्होंने कुछ ही मैचों में सभी के दिल में अपनी जगह बना ली। उनके प्रदर्शन के सामने बड़े बल्लेबाजों ने भी घुटने टेक दिए। इसकी वजह उन्होंने बताई कि वे कप्तान ऋषभ पंत के इशारे समझकर बाल डालते थे, इससे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज भी चकमा खा जाते थे। 

विज्ञापन


आवेश खान ने यह खुलासा हाल ही में किया है। उनकी कामयाबी में अपनी टीम के कप्तान ऋषभ पंत की बड़ी भूमिका है। आवेश ने एक अखबार को बताया, 'मैं अपना रन-अप शुरू करता था तो पंत को ओर देखता था। तब सामने खड़े बल्लेबाज का ध्यान मुझ पर रहता था। यॉर्कर की जरूरत होती थी तो पंत के पास एक इशारा होता था। यदि  उनको ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करवानी होती थी तो अलग इशारा होता था। हम दोनों इशारे समझ जाते थे।'
विज्ञापन


आवेश ने बताया कि सीएसके के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी उनके  जाल में फंस गए थे। एक मैच में बहुत कम ओवर बाकी थे। पंत जानते थे कि धोनी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करेंगे। ये भी जानते थे कि धोनी चार माह बाद मैदान में उतरे हैं, ऐसे में खेलना उनके लिए आसान नहीं होगा। पंत ने मुझसे कहा कि गेंद को शार्ट करना, मैंने वही किया और धोनी बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आवेश का आईपीएल-14 में शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात मैचों में 14 विकेट झटके। पर्पल कैप की रेस में आवेश आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल से पीछे हैं, जो सात मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed