{"_id":"60990e8f8ebc3e0a8a5257f9","slug":"ipl-14-after-understanding-rishabhs-gestures-avesh-khan-put-his-balls-which-confused-even-batsmen-like-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल-14: ऋषभ के इशारों को समझकर बॉल डालते थे आवेश खान, धोनी जैसे बल्लेबाज भी खा गए गच्चा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
आईपीएल-14: ऋषभ के इशारों को समझकर बॉल डालते थे आवेश खान, धोनी जैसे बल्लेबाज भी खा गए गच्चा
Mon, 10 May 2021 04:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 10 May 2021 04:14 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान चंद दिनों में स्टार बनकर उभरे हैं। उनके सामने बड़े बल्लेबाजों ने भी घुटने टेक दिए।
विज्ञापन
आवेश खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल- 14 को कोविड-19 के कहर के कारण बीच में रोक दिया गया है, लेकिन अब तक हुए 29 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान छा गए हैं। वे चंद दिनों में आईपीएल-14 स्टार बनकर उभरे हैं। उन्होंने कुछ ही मैचों में सभी के दिल में अपनी जगह बना ली। उनके प्रदर्शन के सामने बड़े बल्लेबाजों ने भी घुटने टेक दिए। इसकी वजह उन्होंने बताई कि वे कप्तान ऋषभ पंत के इशारे समझकर बाल डालते थे, इससे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज भी चकमा खा जाते थे।
विज्ञापन
आवेश खान ने यह खुलासा हाल ही में किया है। उनकी कामयाबी में अपनी टीम के कप्तान ऋषभ पंत की बड़ी भूमिका है। आवेश ने एक अखबार को बताया, 'मैं अपना रन-अप शुरू करता था तो पंत को ओर देखता था। तब सामने खड़े बल्लेबाज का ध्यान मुझ पर रहता था। यॉर्कर की जरूरत होती थी तो पंत के पास एक इशारा होता था। यदि उनको ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करवानी होती थी तो अलग इशारा होता था। हम दोनों इशारे समझ जाते थे।'
विज्ञापन
आवेश ने बताया कि सीएसके के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी उनके जाल में फंस गए थे। एक मैच में बहुत कम ओवर बाकी थे। पंत जानते थे कि धोनी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करेंगे। ये भी जानते थे कि धोनी चार माह बाद मैदान में उतरे हैं, ऐसे में खेलना उनके लिए आसान नहीं होगा। पंत ने मुझसे कहा कि गेंद को शार्ट करना, मैंने वही किया और धोनी बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि आवेश का आईपीएल-14 में शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात मैचों में 14 विकेट झटके। पर्पल कैप की रेस में आवेश आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल से पीछे हैं, जो सात मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं।