{"_id":"5c21a386bdec2256b54259f3","slug":"indian-team-announced-for-third-test-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान, दोनों ओपनर्स की छुट्टी, मयंक अग्रवाल करेंगे डेब्यू","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
AUSvIND: तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान, दोनों ओपनर्स की छुट्टी, मयंक अग्रवाल करेंगे डेब्यू
Tue, 25 Dec 2018 09:42 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 25 Dec 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है। फिलहाल दोनों देशों के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और बुधवार से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट को लेकर दोनों टीमें काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
India name Playing XI for 3rd Test: Virat Kohli (C), Ajinkya Rahane (VC), Mayank Agarwal, Hanuma Vihari, Cheteshwar Pujara, Rohit Sharma, Rishabh Pant (WK), Ravindra Jadeja, Mohammed Shami, Ishant Sharma, Jasprit Bumrah #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/DImj8BVTj5
— BCCI (@BCCI) December 24, 2018विज्ञापन
पर्थ की हार की के बाद टीम इंडिया पलटवार के इरादे से उतरेगी। खराब फॉर्म में चल रहे दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। टीम में मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है यानी वे बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच से अपने करियर का आगाज करेंगे।
विज्ञापन
आर. अश्विन पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं इसलिए रवींद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। रोहित शर्मा फिट हो गए उनकी टीम में वापसी हुई है।
भारत- मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह